रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के लवन रोड स्थित एक किराना गोदाम में बीती देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब दस गाड़ियां प्रयास करती रहीं तब जाकर काबू पाया गया। इस भीषण आग से करोड़ों रुपए का किराना सामान जलकर खाक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण लगी थी कि आग का धुआं काफी दूर से दिख रहा था। इस वजह से आसपास के सीमेंट संयंत्रों से भी फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। रायपुर से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड टीम बुलाई गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में तेल, घी के पीपे और अन्य किराना सामान रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्टसर्किट के चलते आग लग होगीय, ज्वलनशील सामान होने की वजह से आग तेजी से फैलती गई।

दुकान मालिक विकास आरतानी ने बताया कि रात करीब नौ बजे दुकान और गोदाम बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब तीन बजे के बीच उन्हें सूचना मिली कि गोदाम में आग लग गई है। जब तक वो मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले चुकी थी। इस वजह से गोदाम में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है, लेकिन करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका है।

आग बुझाने के लिये बलौदाबाजार फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को धक्का देकर स्टार्ट करनी पड़ी। इससे स्थानीय लोगों में दमकल विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े जिले में इमरजेंसी सेवा के समय ऐसी स्थिति चिंता का विषय है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version