गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का संसद में दिया गया भाषण ‘‘इस बात को पूरी तरह साबित करता है कि वह पाकिस्तान के हित में काम करते हैं।’’

मुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि गोगोई की पत्नी और दोनों बच्चों के पास विदेशी नागरिकता है, जिससे वह ‘‘किसी भी समय भारत छोड़ सकते हैं।’’ मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘जोरहाट से हमारे सांसद ने संसद में जो भाषण कल दिया, उसने यह संदेह से परे साबित कर दिया कि वह पाकिस्तान की ओर से बोलते हैं।

उनका गुप्त दौरा और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान से निकट संबंध बहुत कुछ बयां करते हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘वह असम के लिए कलंक हैं और र्गिवत भारतीयों के आत्मसम्मान के साथ विश्वासघात है।’’ उल्लेखनीय है कि सोमवार को संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई बहस के दौरान गौरव गोगोई ने रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह की यह कहते हुए आलोचना की थी कि उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़े मूलभूत सवालों का जवाब नहीं दिया।

गोगोई ने सरकार की कथित चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे, विशेष रूप से आंतरिक सुरक्षा में चूक और पहलगाम हमले की पृष्ठभूमि को लेकर, जिसमें आतंकवादियों ने 26 लोगों को मार डाला था। मुख्यमंत्री शर्मा बीते कुछ महीनों से गोगोई पर लगातार हमलावर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि गोगोई की पत्नी एलिज़ाबेथ कोलबर्न का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version