राष्ट्रवाणी: गूगल जल्द ही किफायती Pixel 11a लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके CAD रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। इसमें …और पढ़ें गूगल का किफायती 5G फोन: 4 कलर ऑप्शन, 6.3 इंच डिस्प्ले और Tensor G6 चिपसेट जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

गूगल ने इस साल फरवरी में Pixel 10a को भारत में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इस डिवाइस के अगले किफायती मॉडल गूगल Pixel 11a को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फोन के CAD रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनमें इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और संभावित डायमेंशन की डिटेल्स सामने आई है।

Pixel 11a में पिछले मॉडल की तरह पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, हालांकि इस बार फोन का कैमरा आइलैंड थोड़ा बड़ा हो सकता है। चलिए जानते हैं कि अपकमिंग गूगल Pixel 11a का डिजाइन कैसे होगा… Android Headlines ने अपनी हालिया रिपोर्ट में गूगल Pixel 11a के CAD रेंडर्स शेयर किए हैं।

रेंडर्स में फोन का डिजाइन Pixel 10a से काफी मिलता-जुलता लग रहा है। फोन में फ्लैट रियर पैनल के साथ ऊपर की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिल रहा है। कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

साथ ही LED फ्लैश भी दिखाई दे रही है। First look at the गूगल Pixel 11a!Leaked renders reveal the design of the Pixel 11a in purple and with a shorter camera “bar.” It will be powered by the Tensor G6 chip and will be available in four colors.Source: Android Headlines & OnLeaks#Pixel11a #GooglePixel #Android pic.twitter.com/WYXBa56Jm2 फोन में सामने की तरफ फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसके चारों तरफ मोटे बेजल्स हो सकते हैं।

स्क्रीन के टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट मिलने की उम्मीद है, जिसमें सेल्फी कैमरा मिल सकता है। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर डिवाइस के दाईं ओर मिल सकते हैं। जबकि नीचे USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन कटआउट मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल Pixel 11a को ब्लैक, ग्रीन, पर्पल और सिल्वर कलर में पेश किया जा सकता है। ब्लैक वेरिएंट को Obsidian नाम देने की बात कही जा रही है। जबकि ग्रीन कलर Olive या Pistachio, पर्पल को Frost और सिल्वर शेड को Fog नाम दिया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 11a में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,424 पिक्सल हो सकता है। स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 2,250 निट्स तक HDR ब्राइटनेस और 3,350 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में गूगल Tensor G6 चिपसेट दिया जा सकता है।

इसके अलावा फोन में MediaTek M90 नेटवर्किंग चिप भी मिलने की बात कही जा रही है, जो Pixel 11 सीरीज के दूसरे मॉडल्स में भी यूज होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version