गोरखपुर. गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में आठवीं कक्षा के एक छात्र को उसके सहपाठियों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड पाइप से पीटा और थूक चाटने पर मजबूर किया. पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि 26 जुलाई को हुई इस घटना का वीडियो बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पुलिस के अनुसार, पीड़ित और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी.

अपनी शिकायत में पीड़ित की मां ने दावा किया कि स्कूल के समय के बाद उसके 14 वर्षीय बेटे को खुटवा में एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां उस पर लोहे की से हमला किया गया और उसे अपमानित किया गया. शिकायत में महिला ने आरोप लगाया गया, “आरोपियों ने छात्र को थूक कर चाटने पर मजबूर किया और किसी को बताने पर सार्वजनिक रूप से गोली मारने की धमकी दी. इस घटना से मेरा बेटा डर गया है और उसने तब से खुद को घर के अंदर बंद कर लिया है.” आरोप है कि अभियुक्तों ने मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे ऑनलाइन अपलोड कर दिया.

वीडियो में कथित तौर पर स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक लड़का पीड़ित को लोहे की रॉड से मारता और फिर उसे जमीन से थूक चाटने के लिए मजबूर करता दिख रहा है. चिलुआताल के थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने पुष्टि की है कि दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि स्कूल में हुई छेड़छाड़ की घटना का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया था. वीडियो की जांच की जा रही है. उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version