गोवा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि उनकी सरकार ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की सभी सात मांगें मान ली हैं। सीएम ने गोवा मेडिकल कॉलेज में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने डॉक्टरों की सभी मांगें मान ली हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री के डॉक्टर को डांटने से हुई हंगामे की शुरुआत
हाल ही में गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे गोवा मेडिकल कॉलेज में औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान शिकायतें मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने गोवा मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रुद्रेश कुट्टीकर को डांट दिया था। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर के खिलाफ सख्त भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही डॉक्टर को निलंबित भी कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा हो गया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से माफी की मांग की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और गोवा एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स जैसे संगठन भी स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में उतर आए।

स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी माफी

मामला बढ़ता देख सीएम ने डॉक्टर का निलंबन रद्द कर दिया। हालांकि डॉक्टरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी। हंगामा होने पर स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने भी माफी मांग ली। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राणे ने लिखा, ‘गोवा मेडिकल कॉलेज के दौरे पर मैंने जो कठोर शब्द कहे थे, उसके लिए मैं डॉ. कुट्टीकर से दिल से माफ़ी मांगता हूं। उस पल, मेरी भावनाएं मेरी अभिव्यक्ति पर हावी हो गईं और जिस तरह से मैंने हालात को हैंडल किया, उसके लिए मुझे गहरा खेद है।’

मंगलवार को सीएम से मुलाकात के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली। सीएम ने भी डॉक्टरों की सभी मांगें मान लीं। हड़ताल वापस लेने पर सीएम ने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और कहा कि वे समय-समय पर डॉक्टरों की समस्याओं को सुनते रहेंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version