कोलकाता: ग्रामीण भारत के लिए जीवन, स्वास्थ्य और संपत्ति का एक समग्र बीमा उत्पाद ‘बीमा विस्तार’ दिसंबर, 2025 तक पेश किया जा सकता है। एक बीमा उद्योग संगठन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल की बीमा जागरूकता समिति (आईएसी-लाइव) के चेयरमैन कमलेश राव ने बताया कि यह बीमा खासतौर पर ग्रामीण भारत के लिए तैयार किया गया है और इसे सभी बीमा कंपनियां एक समान प्रीमियम दर पर बेचेंगी।

इस योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को पांच लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। परिषद में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सहित सभी 26 जीवन बीमा कंपनियां सदस्य हैं। राव ने कहा कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की पहुंच बढ़ाने के लिए यह बीमा पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ग्रामीण भारत में बीमा की पहुंच कम है। बीमा विस्तार योजना शुरू की जाएगी, जिसका लक्ष्य ग्रामीण भारत में बीमा की पहुंच बढ़ाना है।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version