पालनपुर: गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्टरी में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि डीसा कस्बे के निकट स्थित फैक्टरी में आग लगने के बाद हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के कारण उसके कुछ हिस्से ढह जाने से कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए डीसा नगरपालिका के अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर हैं। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है तथा छह घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version