वडोदरा. गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी में पुल ढहने की घटना में लापता एक व्यक्ति का पता लगाने के लिए रविवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा. इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आणंद जिले के नरसिंहपुर गांव निवासी और एक निजी कंपनी के कर्मचारी विक्रम पढियार (22) का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.

आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाले गंभीरा गांव के निकट 40 साल पुराने पुल का एक हिस्सा बुधवार को ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए थे. वडोदरा जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पधियार की तलाश में कोई नतीजा नहीं निकला और नदी के ऊपरी और निचले, दोनों हिस्सों में उसे खोजने के प्रयास जारी हैं.

उन्होंने बताया कि बचाव दल रबर की नावों और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ तलाशी अभियान चला रहे हैं और छोटे वाहनों का मलबा भी बरामद कर लिया गया है. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और अन्य एजेंसियां तलाशी अभियान में शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या पढियार के अलावा कोई और उस बड़े स्लैब के नीचे फंसा था जो टूटकर नदी में गिर गया था. पुलिस जांच में मदद के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के दलों ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया.

दुर्घटना के बाद, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य सड़क एवं भवन विभाग के चार अभियंताओं को निलंबित कर दिया. मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा है कि राज्य के सड़क एवं भवन विभाग की एक उच्च स्तरीय जांच समिति 30 दिन में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में जिन 7,000 पुलों का सर्वेक्षण किया गया है, उनमें से सरकार ने उन पुलों की पहचान कर ली है जिन्हें मरम्मत या नये पुल के निर्माण की आवश्यकता है. गुजरात में 2021 से पुल ढहने की छह घटनाएं हुई हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version