Rashtrawani, 24 मई 2026। रांची में हुए नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कॉम्पिटिशन 2026 के फ़ाइनल में गुरिंदरवीर सिंह ने एक ऐतिहासिक दौड़ लगाते हुए 100 मीटर दौड़ का भारतीय नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

बिरसा मुंडा स्टेडियम में दौड़ते हुए गुरिंदर ने 10.09 सेकंड में यह दौड़ पूरी कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.

इसके साथ ही वह पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.10 सेकंड की बाधा तोड़ने वाले भारत के पहले धावक बन गए.

ओलंपिक डॉट कॉम वेबसाइट के अनुसार, “गुरिंदर ने इस जीत के साथ न केवल राष्ट्रीय रिकॉर्ड को अपने नाम किया है, बल्कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए निर्धारित 10.16 सेकंड के क्वालिफिकेशन मार्क को भी पार किया है.”

रिकॉर्ड तोड़ने के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए गुरिंदर ने कहा, “मेरे कोच ने मेरे साथ बहुत कड़ी मेहनत की है. उन्होंने मुझ पर बहुत भरोसा दिखाया है और उन्होंने मुझसे बहुत मेहनत करवाई है.”

उन्होंने कहा, “मुझसे लोग कहते थे कि 100 मीटर में भारत में कोई भविष्य नहीं है, तुम 200 या 400 मीटर की दौड़ चुन लो. मुझे उन सबको ग़लत साबित करना है.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version