राष्ट्रवाणी: रायपुर/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई। आतंकियों ने मजदूरों पर गोलीबारी कर उन्हें निशाना बनाया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की पहचान दीपक रात्रे (24 वर्ष), पिता उमाशंकर रात्रे और भूपेंद्र (28 वर्ष), पिता दशरथ के रूप में हुई है। हमले में एक अन्य मजदूर भी घायल हुआ है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी रखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म क्स पर पोस्ट कर घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बताया कि कुलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले, जिसमें छत्तीसगढ़ के एक मज़दूर की मौत हो गई, के बाद मैंने दगप नलिन प्रभात और सुरक्षा के शीर्ष अधिकारियों से बात की। मैं इस कायरतापूर्ण हरकत की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने सुरक्षा बलों को अपने ऑपरेशन तेज़ करने और आतंकवादियों को खत्म करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि “जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के एक और घायल मज़दूर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं। J&K प्रशासन और पूरा देश इन परिवारों के साथ खड़ा है।
Trending
- अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में अनियमितता, उप अभियंता निलंबित
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
- बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की घोषणा के बाद राजपत्र में आदेश जारी – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: हेड मास्टर ने की बच्चों के सामने घिनौनी हरकत, अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार पर उप अभियंता सस्पेंड, इोब में 14.56 करोड़ के घोटाले में बैंक प्रबंधक गिरफ्तार, भीख मांगने की आड़ में उठाईगिरी, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, परिवार के पांच लोगों की मौत में नया खुलासा… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह – राष्ट्रवाणी
- अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह – राष्ट्रवाणी
- बस्तर के प्रतिनिधियों ने देखा राष्ट्रपति भवन, बस्तर की संस्कृति का हुआ भव्य सम्मान – राष्ट्रवाणी
