राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी उपलब्धि पर 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और आउट ऑफ टर्न दसप पदोन्नति देने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है। इस बीच ज्ञानेश्वरी यादव ने लल्लूराम डॉट कॉम से खास बातचीत की और भविष्य में गोल्ड मेडल जीतने के लक्ष्य को लेकर खुलकर बात की। ज्ञानेश्वरी यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब खिलाड़ियों की पूछ-परख हो रही है। सरकार की ओर से सहयोग मिल रहा है। आज मुख्यमंत्री ने मुझे दसप बनाने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है। 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी सरकार दे रही है। ग्लासगो में भारत का तिरंगा फहराए और राष्ट्रगान गूंजे, यही सोचकर मैदान में उतरी थी। कुछ किलो से पीछे रह गई, लेकिन आगे मेरा टारगेट गोल्ड है। इस मेडल के पीछे बहुत संघर्ष था। बीच में इंज्यूरी हुई थी, उसे पार कर यहां तक पहुंची हूं। उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। मेडल लाने की शुरुआत हो गई है, अभी बहुत से मेडल आना बाकी हैं। सरकार ने खेलों को लेकर नीति बदली है। छत्तीसगढ़ में बहुत दमदार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्हें संरक्षित करने और संवारने का काम किया जा रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version