राष्ट्रवाणी, 14 जून 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का लगभग एक माह लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश आज समाप्त हो गया है। सोमवार 15 जून से सभी निर्धारित खंडपीठों और एकलपीठों में नियमित सुनवाई फिर शुरू होगी। आगामी सप्ताह की कॉज लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिससे अदालत की सामान्य कार्यप्रणाली बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है।

हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश 18 मई से प्रारंभ हुआ था। इस दौरान केवल अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई के लिए प्रत्येक सप्ताह विशेष अवकाशकालीन पीठों का गठन किया गया था। सप्ताह में दो दिन खंडपीठ और एकलपीठ के समक्ष सुनवाई हुई, जिनमें कई महत्वपूर्ण आदेश भी पारित किए गए।

अब अवकाश समाप्त होने के बाद अदालत की कार्यवाही पूर्व व्यवस्था के अनुसार संचालित होगी। इससे लंबित मामलों की नियमित सुनवाई को गति मिलने की उम्मीद है। हाईकोर्ट प्रशासन पहले ही अनिवार्य वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था समाप्त कर चुका है। सोमवार से अधिवक्ता अदालत कक्ष में उपस्थित होकर अपने पक्ष रखेंगे। हालांकि, पहले की तरह कई मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version