हैदराबाद: तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर और हैदराबाद की मेयर गडवाल विजयलक्ष्मी ने पांच रुपये में नाश्ता देने वाली नयी आधुनिक इंदिराम्मा कैंटीन का सोमवार को यहां उद्घाटन किया। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य अत्यधिक रियायती दरों पर पौष्टिक, गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है, जिससे हजारों वंचित नागरिकों पर आर्थिक बोझ कम होगा।

इन कैंटीन में नाश्ता और भोजन, प्रत्येक की कीमत 5 रुपये है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जीएचएमसी द्वारा नाश्ते पर 14 रुपये और भोजन पर 24.83 रुपये की सब्सिडी दिये जाने से लाभार्थी प्रति माह 3,000 रुपये तक बचा सकते हैं।

प्रभाकर ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, सभी के लिए किफायती भोजन सुनिश्चित करने के लिए इंदिराम्मा कैंटीन शुरू की गई है।’’ नगर निगम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हरे कृष्ण मूवमेंट चैरिटेबल फाउंडेशन के सहयोग से कैंटीन 5 रुपये में पौष्टिक नाश्ता और दोपहर का भोजन मुहैया करती है, ‘‘जो दिहाड़ी मजदूरों, छात्रों, ड्राइवर, प्रवासी श्रमिकों और वंचित वर्गों को गरिमा से जीवन जीने के साथ ही राहत प्रदान करता है।’’

अन्नपूर्णा पांच रुपये वाले भोजन केंद्रों का नाम हाल में बदलकर इंदिराम्मा कैंटीन कर दिया गया है। वर्तमान में, शहर भर में ऐसी 150 कैंटीन संचालित हो रही हैं, जो प्रतिदिन 30,000 से अधिक लाभार्थियों को भोजन मुहैया करती हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपनी शुरूआत से अब तक इस कार्यक्रम ने 12.3 करोड़ से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया है जिसके तहत गरीबों के लिए किफायती भोजन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने लगभग 254 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version