राष्ट्रवाणी: जब हैवान का ट्रेलर आया तो अक्षय और सैफ अली खान की फिल्म का काफी मजाक उड़ा। अब 11 सितंबर …और पढ़ें हैवान पर आया दर्शकों का फैसला/ फोटो- instagram 17 साल बाद परदे पर लौटी अक्षय-सैफ की शानदार जोड़ी दर्शकों ने हैवान देखने के बाद सुना दिया अपना फैसला पहले दिन इतने करोड़ से खुलेगा फिल्म का खाता? एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar )और सैफ अली खान हिंदी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियो में से एक हैं। दोनों ने साथ में मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, कीमत, तू चोर मैं सिपाही और टशन सहित लगभग 7 फिल्मों में साथ काम किया। अब बॉलीवुड के ये दो सुपरस्टार्स प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म हैवान (Haiwaan) के साथ बड़े परदे पर लौटे हैं, जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। हैवान के साथ अक्की और छोटे नवाब सिनेमाघरों में वही टशन दिखा पाए हैं या नहीं, इस पर ऑडियंस ने अपना फैसला सुना दिया है। हैवान के टीजर और ट्रेलर दोनों को ही दर्शकों का नेगेटिव रिएक्शन मिला था। हालांकि, अक्षय और सैफ अली खान की हैवान के थिएटर्स में दस्तक देते ही दर्शकों की राय बदल चुकी है। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म अधिकतर दर्शकों को पसंद आ रही है। हैवान का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर निकले एक दर्शक ने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा, “हैवान के साथ प्रिदर्शन ने अपनी सेम जॉनर की मलयालम फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने हैवान को बेहतर और काफी अलग बनाया है। अक्षय के इर्द-गिर्द घूमती कहानी और कुछ मोमेंट ऐसे हैं, जो फिल्म को और भी बेहतर बना रहे हैं।” एक यूजर ने हैवान को पांच में से चार स्टार देते हुए लिखा, “डार्क, गंभीर और इंटेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “सरप्राइज और ट्विस्ट के लिए तैयार हो जाइए। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने सच में कमाल कर दिया है। प्रियदर्शन की फिल्म को ऑडियंस से बहुत ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।” अन्य यूजर ने लिखा, “फिल्म का पहला हाफ बहुत ही सॉलिड है। भूत बंगला के बाद इनकी जोड़ी ने बहुत अच्छा काम किया है। अक्षय कुमार GOAT हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं है। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से कमाल कर दिया है। सैफ अली खान ने बहुत ही अच्छा काम किया है।” एक और दर्शक ने इंटरवल तक फिल्म देखने के बाद अक्षय और सैफ अली खान की तारीफों के पुल बांधे और लिखा, “कहानी को सॉलिड तरह से बिल्ड किया गया है। सैफ अली खान और अक्षय दोनों ने ही शानदार काम किया है। बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत इफेक्टिव है। स्क्रीनप्ले थोड़ा सा स्लो है, लेकिन ओवरऑल अच्छी मूवी है।” आपको बता दें कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर फिल्म हैवान ने एडवांस बुकिंग कमाई में 1 करोड़ की कमाई की थी। उम्मीद जताई जा रही है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7 से 8 करोड़ की ओपनिंग लेगी।
Trending
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’ – राष्ट्रवाणी
- नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल डेका—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- हंसी के ठहाकों से लेकर मीरा की भक्ति तक, ‘रंग परब’ के दूसरे दिन सजी रंगमंच की महफिल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक – अरुण साव – राष्ट्रवाणी
- वन एवं पुलिस विभाग की तत्परता से ग्राम सिंघनपुरी में तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- खनन परिचालन में तेजी आने से कोल इंडिया का दैनिक उत्पादन 40% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ – राष्ट्रवाणी
