राष्ट्रवाणी: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Ha Aamir) ने एक म्यूजिक वीडियो शेयर किया है जिसमें राखी सावंत (Rakhi Sawant) का भी कैमियो है। हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया हानिया के गाने में राखी सावंत का कैमियो यूट्यूब पर 24 घंटे में हानिया का गाना वायरल एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Ha Aamir) ने अपना गाना यूट्यूब पर शेयर किया गया है। यह गाना इंडिया में इसलिए सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि इसमें ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का कैमियो है। हानिया आमिर अब एक्ट्रेस के साथ-साथ सिंगर भी बन गई हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना पहला रैप सॉन्ग Pablo शेयर किया है। हानिया का पहला गाना सुनकर लोग हैरान हो गए और इसकी वजह राखी सावंत थीं। राखी सावंत ने हानिया आमिर के पहले रैप सॉन्ग Pablo में कैमियो किया है। इस गाने में हानिया ने राखी सावंत का ऑडियो मैसेज शामिल किया है जिसमें ड्रामा क्वीन, पाक एक्ट्रेस को प्रेरित करती हुई नजर आ रही हैं। राखी सावंत ने ऑडियो मैसेज में हानिया आमिर के लिए कहा, “हानिया मेरी जान, टेंशन नहीं लेनी। समझी? टेंशन नहीं लेनी। अरे तुम हूर हो, तुम्हारे चेहरे पर नूर है। तुम्हारी खूबसूरत पर ये जलते हैं। तुम शेरनी हो। समझ गई हानिया। डरना नहीं है। जो डर गया, समझो मर गया। इनका सामना करो। तुम आगे बढ़ती रहो।” इस गाने को हानिया आमिर ने ही गाया है, साथ ही गाने के बोल और धुन भी खुद ही तैयार किया है। इस 2 मिनट 30 सेकंड का गाना इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे 24 घंटे में 6 लाख के करीब व्यूज मिल गए हैं। एक्ट्रेस ने इस म्यूजिक वीडियो को शेयर करते हुए राखी सावंत का नाम सबसे ऊपर टैग करके उन्हें धन्यवाद किया है। A post shared by All About Eve India (@allabouteve_in) हानिया आमिर पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा हैं, जिनकी भारत में भी तगड़ी फैन-फॉलोइंग थी। हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को इंडिया में ब्लॉक कर दिया गया। यही नहीं, हानिया भारतीय फिल्म सरदार 3 में दिलजीत दोसांझ के साथ काम कर चुकी थीं। इसके चलते काफी बवाल भी हुआ था। फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version