राष्ट्रवाणी: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर मेकर्स मे फाइनली खुशखबरी सुनाते हुए इसकी रिलीज डेट पर अपडेट दी है। मातृभूमि की रिलीज डेट पर आई अपडेट/ फोटो- इंस्टाग्राम सलमान खान की फिल्म मातृभूमि पर आई अपडेट मेकर्स ने बताया कब करेंगे रिलीज डेट का ऐलान एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
सलमान खान की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। खास तौर पर अभिनेता की देशभक्ति फिल्म ‘मातृभूमि का। फिल्म की घोषणा बहुत पहले ही हो गई थी।
पोस्टर्स भी आ गए, यहां तक की गाने भी रिलीज कर दिए गए। बस एक चीज मातृभूमि को नहीं मिली और वो थी फिल्म की रिलीज की तारीख। काफी समय से अटकी और 40 परसेंट पार्ट रीशूट होने के कारण कई लोगों ने तो ये मान ही लिया था कि सलमान खान की मूवी ठंडे बस्ते में चली गई है।
हालांकि, अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी एक ऐसी अपडेट शेयर की है, जिसे सुनते ही सलमान के फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। सलमान खान (Salman Khan) की देशभक्ति फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र की मानें तो मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। फिल्म के रीशूट होने के बाद अभी कुछ वीएफएक्स बाकी हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो मातृभूमि के साथ सलमान खान अपने फैंस को वह एक्सपीरियंस देंगे, जो उनकी पहले किसी भी फिल्म में ऑडियंस को नहीं मिला होगा। फिल्म के वीएफएक्स पूरे होने के बाद जैसे ही सेंसर बोर्ड समेत अन्य डिपार्टमेंट के लोग मातृभूमि देख लेगें, उसके बाद तुरंत ही मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर देंगे।
सलमान खान का विचार 2026 में अपने चाहने वालों को ईदी देने का था, लेकिन कई कारणों की वजह से फिल्म अटकी रही। हालांकि, साल 2027 में दबंग खान अपने चाहने वालों को निराश होने का कोई मौका नहीं देंगे। एक तरफ जहां उनके पास अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृभूमि है, तो वहीं दूसरी तरफ वह वामशी पेडिपल्ली की मॉन्स्टर में दमदार एक्शन करते हुए दिखेंगे।
मॉन्स्टर में जहां उनकी जोड़ी साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा के साथ दिखेगी। वहीं दूसरी तरफ मातृभूमि में अभिनेता चित्रांगदा संग बिग स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इसके अलावा सलमान खान के पास एक सुपरहीरो फिल्म भी है।
सलमान इन दिनों फिलहाल टीवी के विवादित शो बिग बॉस सीजन 20 की कमान संभाल रहे हैं, जिसका आज पहला वीकेंड का वार होगा।
