राष्ट्रवाणी: लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भोजपुरी में एक रोमांटिक गीत गाया था जो 63 साल बाद भी कल्ट बना हुआ है। लता मंगेशकर का भोजपुरी गीत। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया तलत महमूद संग लता दीदी ने गाया था गीत चुलबुले अंदाज में लिखे गए थे गाने के बोल एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

‘क्वीन ऑफ मेलोडी’ लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने हिंदी-बांग्ला यहां तक विदेशी भाषाओं के साथ-साथ कई भोजपुरी गीत (Bhojpuri Song) भी गाए हैं जो आज भी अमर हैं। उनका एक भोजपुरी गाना 63 साल से राज कर रहा है। लता मंगेशकर ने भोजपुरी में न केवल छठी मईया (Chhathi Maiya Song) का गीत गाया है, बल्कि रोमांटिक गानों को भी आवाज दी है।

उनका एक गीत इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी लोग इस पर रील्स बनाते हैं। लता मंगेशकर के इस भोजपुरी गीत (Lata Mangeshkar Bhojpuri Song) को कई बार रीक्रिएट भी किया गया है। यह गीत है 1963 में आई फिल्म ‘लागी नहीं छूटे राम’ (Laagi Nahin chhute Ram) का ‘लाल लाल होठवा से’ (Lal Lal Hothwa Se Song) है।

कुंदन कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म का संगीत चित्रगुप्त ने तैयार किया था। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे। हालांकि, ‘लाल लाल होठवा से’ गाना सबसे ज्यादा पसंद किया गया था।

यह गाना रोमांटिक और चुलबुले अंदाज में पेश किया गया था। गाने में प्रेमी और प्रेमिका के बीच नोक-झोंक और एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने को दिखाया गया था। इस गीत को मजरूह सुल्तानपुरी (Majrooh Sultanpuri) ने लिखा था।

इस चुलबुले गीत को लता मंगेशकर और तलत महमूद (Talat Mehmood) ने गाया था। जैसे ही फिल्म का ये गीत आया, यह हर ओर छा गया। 60 के दशक में यह गीत बेस्ट भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग्स में से एक बन गया था।

सालों बाद इस गाने को फिर से जारी किया गया था और यह यूट्यूब पर छा गया था। इस गीत पर आज लोग इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version