राष्ट्रवाणी: नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने अपनी बॉडी-शेमिंग, प्रेग्नेंसी और शादी से जुड़ें सवालों पर करारा जवाब दिया है। प्रेग्नेंसी वाली अफवाहों पर नीना गुप्ता ने दिया था करारा जवाब बॉडी शेमिंग के शिकार लोगों को नीना ने दी बेबाक राय शादी के सवालों पर नीना ने दी ये सलाह एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस नीना गुप्ता को अपनी बेबाक राय और अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, उनसे पूछा गया कि वह पर्सनल सवालों को कैसे संभालती हैं। उनके बेबाक जवाब से साफ हो गया कि उन्हें ऐसी दखलअंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं है।

उन्होंने शादी और वजन से जुड़े सवालों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने एक साड़ी पहनी थी और उसे यहां ऐसे ठीक किया था, जिससे कमर के पास थोड़ा उभार जैसा दिखने लगा। लोग कहने लगे, ‘इस उम्र में, यानी 60 साल की उम्र में, क्या मैं प्रेग्नेंट हूं’।

इस तरह की अटकलों से नाराज होकर, नीना ने अपनी टीम से कहा कि वे बता दें कि वह सच में प्रेग्नेंट हैं, ताकि लोग उन्हें परेशान करना बंद कर दें। उन्होंने इस घटना को बॉडी-शेमिंग का सामना कर रहे दूसरे लोगों के लिए एक सलाह में भी बदल दिया। उन्होंने बताया कि अब वह लोगों को सलाह देती हैं कि अगर कोई उन्हें बॉडी-शेम करे, तो वे उन्हें बता दें कि वे प्रेग्नेंट हैं।

यह पहली बार नहीं है जब नीना ने महिलाओं के कपड़ों पर होने वाली आलोचना या रोक-टोक के बारे में बात की है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि दिल्ली में अभी भी कई इलाके ऐसे हैं जहां महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वे घूंघट से अपना चेहरा ढककर रखें। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हालात ऐसे ही रहेंगे।

यह बदलने वाला नहीं है। बिल्कुल नहीं। मेरी बात याद रखना।

क्योंकि समाज ही ऐसा है। आज भी, असल में कुछ नहीं बदला है। जो कुछ भी बदला है, वह बस कुछ प्रतिशत ही बदला है।

जो बदलाव आया है, वह यह है कि महिलाओं ने कमाना शुरू कर दिया है’। हाल ही में एक इंटरव्यू में नीना ने लड़कियों से पूछे जाने वाले पर्सनल सवालों पर उनके जवाब की भी राय दी। उन्होंने कहा जब आपसे कोई इस तरह के सवाल करे तो उन्हें साधा कहिए – तुम्हारे बाप का नहीं खाती (मैं तुम पर निर्भर नहीं हूं)।

तुम्हें क्या दिक्कत है? तुम्हारी शादी हुई या नहीं?’ नीना ने साफ कर दिया कि अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में पूछे जाने वाले सवालों के लिए उनके पास करारे जवाब हैं। नीना नेटफ्लिक्स (Netflix) के शो ‘चुंबक’ (Chumbak) में नजर आएंगी।

यह शो ‘खिचड़ी’ जैसे पहले के हिट शो बनाने वालों की तरफ से लाया गया है। यह एक फैमिली कॉमेडी शो है जो मुंबई के एक जीवंत इलाके ‘चुंबक कॉलोनी’ पर आधारित है, जहां पांच परिवार एक-दूसरे के बहुत करीब रहते हैं। इसमें सुमीत व्यास, अर्जुन बिजलानी, देवेन भोजानी, सुमीत राघवन, डेलनाज ईरानी, अमायरा दस्तूर और अन्य कलाकार भी शामिल हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version