राष्ट्रवाणी: प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कांदावानी में ग्रामीण रामसिंह बैगा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर को ग्राम में चैतराम बैगा के दशगात्र कार्यक्रम के दौरान जादू-टोना करने के संदेह को लेकर रामसिंह बैगा का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी उसे बरसाती नाला की ओर ले गए। वहां लाठी, पत्थर और हाथ-मुक्कों से उसकी बेरहमी से मारपीट की गई।

गंभीर चोट लगने के कारण रामसिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। संदिग्धों की तलाश के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महर सिंह बैगा, धनसू बैगा और जोगी बैगा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लकड़ी की लाठी, पत्थर और अन्य सामग्री जब्त की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version