राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. कोरबा जिले के दीपका स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में अवैध गर्भपात और भ्रूण मिलने के 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने निचली अदालत के निर्णय को आंशिक रूप से पलट दिया है, और हाईकोर्ट ने तीन चिकित्सकों को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट के तहत दोषी करार दिया है. हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में कहा है कि आरोपी डाक्टर यह साबित करने में नाकाम रहे कि अस्पताल में मिले 16 से 32 सप्ताह का भ्रूण किसी वैध चिकित्सीय जरूरत के तहत सद्भावना पूर्ण तरीके से रखे गए थे. दरअसल, कोरबा के सीएमएचओ और कठघोरा के एसडीएम ने 7 अगस्त, 2011 को दीपका स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में छापा मारा था. कार्रवाई के दौरान अलग अलग बोतलों में 16 से 32 सप्ताह के भ्रूण मिले थे और कुछ एक्सपायर्ड दवाएं व गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए थे. मामले में सुनवाई के बाद कटघोरा अपर सत्र न्यायाधीश ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद रविदास, डॉ. मिथिलेश प्रसाद और रेणू श्रीवास्तव को बरी कर दिया था. राज्य शासन ने निचली अदालत के इस निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसपर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने तीनों चिकित्सकों के पक्ष में निचली अदालत के फैसले में आंशिक बदलाव करते हुए उन्हें दोषी करार दिया है.
Trending
- 5G+ का सिग्नल फुल लेकिन इंटरनेट स्लो? Volume और Power Button की ये ट्रिक आजमाएं – राष्ट्रवाणी
- आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता – राष्ट्रवाणी
- डीजी जेल हिमांशु गुप्ता के कर कमलों से केंद्रीय जेल, रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला खुली जेल (वीमेन ओ.सी.आई.) का शुभारंभ – राष्ट्रवाणी
- वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, राजपत्र लेकर गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, चंदनपुर को मिली नई पहचान – राष्ट्रवाणी
- वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा ‘चंदनपुर’: बारिश के बीच गांव पहुंचे विजय शर्मा, राजपत्र की प्रति सौंपकर ग्रामीणों को दी बधाई – राष्ट्रवाणी
- कहां है CJP! इधर स्कूलों में तिमाही परीक्षा शुरू, उधर छात्रों को अब तक नहीं मिल पाई हैं पूरी सरकारी किताबें… – राष्ट्रवाणी
- बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त! अकोला और बाना गांव हुआ जलमग्न, छतों पर रहने को ग्रामीण हुए मजबूर – राष्ट्रवाणी
- CG में अनुपम पहल : SBH Cosmetic Clinic के साथ अब Medi Beauty Salon भी – राष्ट्रवाणी

