राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के कोयलर में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 से 30 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी।

इसी दौरान कोयलर क्षेत्र में सामने से धरमजयगढ़ की ओर आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके अंदर भी भारी नुकसान हुआ। हादसे में बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version