राष्ट्रवाणी: Heavy Rain Alert in India Today: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से UP तक होगी आफत की बारिश! 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी बंद/image: एआई Generated नई दिल्ली/रायपुर। Heavy Rain Alert Issued for India: देशभर के कई राज्यों मौसम का मिजाज बदला हुआ है, पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात है, नदी नाले उफान पर है और सड़कें भी डूब गई है। कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव देश के सभी राज्यों में देखा जा रहा हैं।

जिसके चलते मौसम विभाग ने आज 26 सितंबर के लिए देश के 26 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक आज छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश से लेकर बिहार और ओडिशा तक मानसून मेहरबान रहेंगे। Chhattisgarh Rain Alert बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा हैं।

वहीं आज शनिवार को भी छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अनुमान है। सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश हो रही । 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं।

हालात को देखते हुए सीएम विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने सभी जिले के कलेक्टर को निर्देश दे दिए हैं। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश (Chhattisgarh School News) के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। MP के 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी Heavy Rain Alert Issued for India 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं ललितपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।

वर्षा के दौरान मेघगर्जन/वज्रपात एवं 40–60 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट और लगातार हो रही बारिश के कारण प्रयागराज में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल कल, 26 सितंबर को बंद रहेंगे। वहीं कानपुर में भी भारी बारिश के कारण, 26 सितंबर को 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश | मौसम विभाग के रेड अलर्ट और लगातार हो रही बारिश के कारण, प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल कल, 26 सितंबर को बंद रहेंगे। pic.twitter.com/BOX4dPqlEg — _HindiNews (@AHindinews) September 25, 2026 Kanpur, Uttar Pradesh: Due to heavy rainfall, a holiday has been declared on September 26 for all schools up to Class 12. pic.twitter.com/6qv78TasSZ इसके अलावा भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में भी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

इस संबंध में देहरादून जिला मजिस्ट्रेड ने आदेश जारी किया है जारी आदेश में कहा गया है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25.09.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 26.09.2026 एवं 27.09.2026 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की अधिक सम्भावना व्यक्त की गयी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर जनपद रुद्रप्रयाग के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में दिनांक 26.09.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 26.09.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल 26 सितंबर (शनिवार) को जनपद रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में 26 सितंबर को पूरे दिन बादल छाये रहेंगे और शाम के समय कई जगहों पर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है।

आंधी-तूफान और 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। भारी बारिश: पश्चिम बंगाल, सिक्किम,
मध्यम बारिश: हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, झारखंड, केरल। हल्की बारिश: राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्य।

Weather Systems, Forecast and Warnings :The Depressionover south Odisha & adjoining south Chhattisgarh, moved north-northwestwards with a speed of 15 kmph during past 06 hours and lay centered at 0830 hrs IST of today, 25th September 2026 over south Chhattisgarh and adjoining… pic.twitter.com/3xvy0VTVGb — India Meteorological Department (@Indiametdept) September 25, 2026

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version