जयपुर: राजस्थान के जालोर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने शनिवार को पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, सरवाना थाने के हेड कांस्टेबल भंवरलाल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के वकील ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मुवक्किल व अन्य परिजनों के खिलाफ दर्ज मामले में नामजद आरोपियों के अलावा दो से अधिक अन्य सह-आरोपियों को राहत देने व मुकदमे में सहयोग करने की एवज में हेड कांस्टेबल ने 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज मामले में जांच अधिकारी है। अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो की टीम ने शनिवार को जाल बिछाया और आरोपी हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version