राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा। प्रदेश की ऊर्जाधानी से 150 फीट की ऊंचाई पर हाईवोल्टेज ड्रामा का लाइव वीडियो सामने है, जिसमें शराब के नशे में धुत युवक ने हाईटेंशन टॉवर पर चढ़कर पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। करीबन सात घंटे मान-मनौव्वल के बाद युवक के नीचे उतरने पर परिजनों के साथ गांव वाले और पुलिस ने राहत की सांस ली. घटना करतला थाना के नोन्दरहा बरकोंना गांव का है, जहां युवक देव सिंह राठिया शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया. दो बच्चों का पिता देव सिंह नशे में धुत होकर कभी टॉवर में ऊपर-नीचे होता रहा. इधर नीचे खड़े पत्नी, बच्चे और गांव वाले उसे उतरने के लिए घंटो गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ. खबर आग की तरह फैली और मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर करतला थाना प्रभारी गणेश यादव टीम के साथ पहुंचे, तहसीलदार को भी बुलाया गया. आखिरकार 7 घंटे की कड़ी समझाइश के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा गया, तब जाकर परिजनों के साथ गांव वालों और पुलिस ने राहत की सांस ली.
Trending
- Success Story: 13 साल की उम्र में छोड़ना पड़ी पढ़ाई, साइकिल पर बेचा मक्खन; फिर ऐसे बना दी ₹1000 करोड़ की कंपनी – राष्ट्रवाणी
- वालचंदनगर का दिलचस्प इतिहास: कॉटन कारोबारी से देश को पहली डिफेंस कंपनी देने वाले सेठ वालचंद की कहानी; इसरो के भी बने खास – राष्ट्रवाणी
- ग्लोबल मंच, लोकल फायदा: भारत के युवा, किसान और महिलाओं को मिलेगा 21 देशों का सहयोग, BRICS में प्रधानमंत्री मोदी ने रखा विजन – राष्ट्रवाणी
- अंबानी की कंपनी ले रही अमेरिकी बैंक से ₹18268 करोड़, क्यों आई ये नौबत? इसलिए होगा फंड का इस्तेमाल – राष्ट्रवाणी
- कभी क्लर्क था सिनेमा का ये हीरो, 50s में लगाई सुपरहिट फिल्मों की झड़ी… ‘वन-मैन इंडस्ट्री’ बन किया राज – राष्ट्रवाणी
- ‘अपनी पब्लिसिटी में कैसी शर्म…’ हिंदी और मराठी सिनेमा में सफलता का श्रेय खुद को देती हैं Sai Tamhankar – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान दूसरी बार बनने वाली हैं मां, 41 की उम्र में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान – राष्ट्रवाणी
- गालिब की गजल से बना था Suraiya का टाइमलेस सॉन्ग, 72 साल बाद भी चढ़ा रहता है लोगों की जुबां पर – राष्ट्रवाणी
