शिमला: हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण 250 सड़कें बंद हो गई हैं और स्थानीय मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि आपदा प्रभावित मंडी में कुल 181 सड़कें, सिरमौर में 26 और कुल्लू जिले में 23 सड़कें बंद हैं जबकि शुक्रवार सुबह तक 61 जलापूर्ति योजनाएं और बिजली के 81 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं।

मौसम विभाग ने 21 और 23 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘आॅरेंज’ अलर्ट जारी किया है और रविवार तक राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश…. ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), आॅरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।

बृहस्पतिवार शाम को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जोंिगदरनगर में 40 मिमी, सराहन में 38 मिमी, जट्टन बैराज में 28.6 मिमी, कोठी में 28.4 मिमी, शिलारू में 26.4 मिमी, मुरारी देवी में 26 मिमी, और नारकंडा तथा जोत में 23-23 मिमी बारिश हुई।

एसईओसी ने बताया कि 20 जून को मानसून आने के बाद से 17 जुलाई तक लगभग 112 लोगों की जान जा चुकी है जिनमें 67 लोग बारिश से संबंधित घटनाओं में और 45 सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए हैं। एसईओसी ने बताया कि लगभग 199 लोग घायल हुए हैं जबकि 35 लापता हैं।

विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस मानसून में 31 बार अचानक बाढ़ आई, बादल फटने की 22 और भूस्खलन की 19 घटनाएं हुईं और राज्य को 1,220 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version