ऊना: ऊना जिला प्रशासन मानसून के मौसम में आपदाओं से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर रहा है और इसके लिए 800 से अधिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को पंजीकृत किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ऊना के उपायुक्त जतिन लाल के अनुसार, विभागीय समन्वय पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है साथ ही नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के पंजीकरण और प्रशिक्षण के माध्यम से आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत किया गया है।
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को जिला प्रशासन अग्निशमन, प्राथमिक चिकित्सा तथा खोज एवं बचाव कार्यों में प्रशिक्षित करता है ताकि आपदाओं के दौरान वे अधिकारियों की सहायता कर सकें।

लाल ने कहा, ‘‘ऊना जिले में 800 से अधिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को पंजीकृत किया गया है और उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। ये स्वयंसेवक आपदा के समय राहत, बचाव और आपातकालीन समन्वय जैसे कार्यों में प्रशासन की सहायता करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि इस अभियान से अधिकाधिक नागरिकों को जोड़ने के प्रयास भी जारी हैं। मानसून सीजन के लिए आपदा प्रबंधन तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने, पूर्व चेतावनी प्रणाली को सक्रिय रखने तथा सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version