Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»हम विमान हादसे के सिलसिले में अपनी सूचना में रहेंगे पारदर्शी: टाटा समूह अध्यक्ष
Business

हम विमान हादसे के सिलसिले में अपनी सूचना में रहेंगे पारदर्शी: टाटा समूह अध्यक्ष

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 13, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हम विमान हादसे के सिलसिले में अपनी सूचना में रहेंगे पारदर्शी: टाटा समूह अध्यक्ष
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि भले ही यह कठिन समय हो, लेकिन समूह अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेगा और सही काम करने में नहीं झिझकेगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एअर इंडिया का स्वामित्व रखने वाला समूह विमान दुर्घटना पर अपनी सूचना में पारदर्शी रहेगा.

कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि जब ‘टाटा संस’ ने एअर इंडिया का अधिग्रहण किया था, तो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता थी एवं ”इससे कोई समझौता नहीं किया गया.” टाटा समूह ने यह आंतरिक संवाद ऐसे समय में किया है जब एक दिन पहले ही एअर इंडिया का लंदन जाने वाला बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई थी. यह देश की सबसे भीषण हवाई दुर्घटनाओं में से एक थी.

चंद्रशेखरन ने कहा, ” यह बहुत मुश्किल घड़ी है. कल जो हुआ वह समझ से परे है. हम सदमे और शोक में हैं. एक ऐसे व्यक्ति को खोना जिसे हम जानते हैं, एक त्रासदी है, लेकिन एक साथ इतनी सारी मौतें होना समझ से परे है.” उन्होंने कहा, ”यह टाटा समूह के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक है. अभी शब्दों से सांत्वना नहीं मिल सकती, लेकिन मेरी संवेदनाएं दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और घायलों के साथ हैं. हम उनके लिए यहां हैं.” उन्होंने कहा, ”मैं यह कहना चाहता हूं कि आपकी तरह हम भी यह समझना चाहते हैं कि क्या हुआ. अभी हमें नहीं पता, लेकिन हम जरूर जान पायेंगे.” उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में इस दुर्घटना की जांच के लिए ब्रिटेन और अमेरिका से जांच दल अहमदाबाद पहुंचे हैं.

चंद्रशेखन ने कहा, ”उन्हें (जांच दलों को) हमारा पूरा सहयोग मिल रहा है और (हम) निष्कर्षों के बारे में पूरी तरह पारदर्शी रहेंगे.” उन्होंने कहा, ” परिवारों और प्रियजनों, हमारे पायलटों और चालक दल के सदस्यों और आपके प्रति हमारी जिम्मेदारी है. टाटा समूह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेता है और इसमें कल जो कुछ हुआ उसके बारे में खुलकर बताना भी शामिल है.” उन्होंने कहा कि अभी समूह की मानवीय प्रवृत्ति ऐसी व्याख्याएं तलाश करना है जो आपदा के लिए सार्थक हों क्योंकि चारों ओर बहुत सारी अटकलें हैं.

चंद्रशेखरन ने कहा, ”इनमें से कुछ सही हो सकती हैं, कुछ गलत भी हो सकती हैं. मैं धैर्य रखने का आग्रह करना चाहता हूं.” चंद्रशेखरन ने कहा, ”यह नियमित उड़ान आपदा में क्यों बदल गई, यह कुछ ऐसा है जिसे प्रशिक्षित जांचकर्ता हमें समझने में मदद करेंगे जब उनका काम पूरा हो जाएगा. एक बार जब हम तथ्यों की पुष्टि कर लेंगे, तो हम इस त्रासदी के बारे में अपनी सूचना में पारदर्शी होंगे.” टाटा संस के अध्यक्ष ने कहा, ”हमने यह समूह विश्वास और देखभाल के आधार पर बनाया है. यह एक कठिन घड़ी है, लेकिन हम अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे, जो सही है उसे करने से पीछे नहीं हटेंगे. हम इस नुकसान को सहन करेंगे. हम नहीं भूलेंगे.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘नोमैडिक एलीफेंट’, ‘खान क्वेस्ट’ अभ्यास भारत की रक्षा कूटनीति में महत्वपूर्ण उपलब्धि: रक्षा मंत्रालय
Next Article बांग्लादेश: टैगोर के पैतृक आवास में तोड़फोड़ के सिलसिले में पांच लोग गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Business

Paytm पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द होते ही शेयर लुढ़के, निवेशकों में हलचल तेज – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.