Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»हमास के तीन सैनिकों के शव लौटाने के बाद इजाराइल ने 45 फलस्तीनियों के शव सौंपे
International

हमास के तीन सैनिकों के शव लौटाने के बाद इजाराइल ने 45 फलस्तीनियों के शव सौंपे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 3, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हमास के तीन सैनिकों के शव लौटाने के बाद इजाराइल ने 45 फलस्तीनियों के शव सौंपे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दीर अल बलाह/यरुशलम. गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इजराइल ने 45 फलस्तीनियों के शव सौंप दिए, इससे एक दिन पहले हमास ने तीन बंधकों के शव लौटाए थे. इजराइली अधिकारियों ने तीनों की पहचान उन सैनिकों के रूप में की है जो सात अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व वाले हमले में मारे गए थे, जिसके कारण युद्ध शुरू हुआ था.

यह आदान-प्रदान दो साल से चल रहे युद्ध में अमेरिकी मध्यस्थता से हुए अस्थिर युद्ध विराम की दिशा में एक और कदम है – यह इजराइल और उग्रवादी समूह हमास के बीच लड़ा गया अब तक का सबसे घातक और विनाशकारी युद्ध है. युद्ध विराम के 10 अक्टूबर को लागू होने के बाद से फलस्तीनी उग्रवादियों ने 20 बंधकों के शव भेजे हैं, आठ (शव) अब भी गाजा में हैं.

प्रत्येक बंधक की वापसी के बदले, इजराइल 15 फलस्तीनियों के शव लौटा रहा है. सोमवार की वापसी के साथ, युद्धविराम शुरू होने के बाद से वापस सौंपे गए फलस्तीनियों के शवों की संख्या 270 हो गई है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जहीर अल-वाहिदी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि गाजा के नासेर अस्पताल में सोमवार सुबह फलस्तीनियों के 45 शव लाए गए.

मंत्रालय ने बताया कि अब तक वापस लाए गए सभी शवों में से केवल 75 की ही पहचान हो पाई है. मंत्रालय ने आगे कहा कि गाजा में डीएनए परीक्षण किट की कमी के कारण फोरेंसिक कार्य जटिल हो गया है. मंत्रालय ने शवों की तस्वीरें इस उम्मीद में ऑनलाइन पोस्ट की हैं कि परिवार के लोग उन्हें पहचान लेंगे. इस बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने रविवार रात इजराइल को लौटाए गए तीन बंधकों की पहचान कैप्टन ओमर न्यूट्रा (अमेरिकी-इजरायली), स्टाफ सार्जेंट ओज डैनियल और कर्नल असफ हमामी के रूप में की है.

हमास ने जो तीन बंधकों के अवशेष सौंपे हैं वह अक्टूबर 2023 के हमले में मारे गए सैनिकों के हैं: इजराइल

इजराइल ने सोमवार को कहा कि पिछली रात गाजा से सौंपे गए तीन बंधकों के अवशेष उन सैनिकों के हैं जो सात अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व वाले हमले में मारे गए थे, जिससे युद्ध छिड़ गया था. इजराइल की सेना ने कहा कि दक्षिणी इजराइल पर हुए हमले में ये लोग मारे गए और उनके शवों को आतंकवादी घसीटकर गाजा ले गए.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने तीनों की पहचान कैप्टन ओमर न्यूत्रा (अमेरिकी-इजराइली), स्टाफ सार्जेंट ओज डैनियल और कर्नल असफ हमामी के रूप में की है. हमास द्वारा पहले जारी एक बयान में कहा गया था कि उनके अवशेष रविवार को दक्षिणी गाजा में एक सुरंग में मिले थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बताया कि उन्होंने न्यूत्रा के परिवार से बात की और उनसे संवेदना जतायी.

आतंकवादियों ने हर कुछ दिनों में एक या दो अवशेष सौंपे हैं. इजराइल ने इस तेजी से आगे ब­ढ़ने का आग्रह किया है. उसने कहा है कि कुछ मामलों में अवशेष किसी बंधक के नहीं थे. हमास ने कहा है कि व्यापक तबाही के कारण यह कार्य और जटिल हो गया है. बदले में, इजराइल प्रत्येक इजराइली बंधक की वापसी के बदले 15 फलस्तीनियों के अवशेष सौंप रहा है. गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों को डीएनए किट उपलब्ध नहीं होने के कारण शवों की पहचान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध विराम शुरू होने के बाद से वापस लाए गए 225 फिलिस्तीनी शवों में से केवल 75 की ही पहचान हो पाई है. अमेरिकी मूल के इजराइली न्यूत्रा की मृत्यु के समय उनकी आयु 21 वर्ष थी. सात अक्टूबर, 2023 को हुए हमले में, उन्हें उनके बाकी टैंक क्रू के साथ अगवा कर लिया गया था. दिसंबर 2024 में, सेना ने घोषणा की कि न्यूत्रा उस हमले में मारे गए थे जिससे युद्ध शुरू हुआ था.

अमेरिका और इजराइल में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में न्यूत्रा के माता-पिता नियमित रूप से मौजूद रहते थे और पिछले साल रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन को संबोधित किया था. आतंकवादी 19 वर्षीय डैनियल का शव उसके टैंक से तीन अन्य लोगों के साथ ले गए थे. उसके परिवार में उसके माता-पिता और जुड़वां बहन हैं. हमामी गाजा डिवीजन में इजराइल की दक्षिणी ब्रिगेड की कमान संभाल रहे थे और 7 अक्टूबर, 2023 की सुबह किबुत्ज़ निरिम की रक्षा के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए.

इज़राइली मीडिया के अनुसार, हमामी सेना में पहले व्यक्ति थे जिन्होंने हमले शुरू होने के 10 मिनट से भी कम समय बाद यह घोषणा कर दी थी कि इजराइल युद्ध में है. हमामी और उनके दो सैनिक मारे गए और उनके शव गाजा ले जाए गए. अन्य दो सैनिकों के अवशेष जुलाई 2024 में हासिल किए गए. हमामी के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइसरो ने अपने रॉकेट का नाम रखा ‘बाहुबली’, एसएस राजामौली ने खुशी जताई
Next Article छत्तीसग­ढ़ में स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी क्षेत्र को ब­ढ़ावा देने के लिए होगा टेकस्टार्ट 2025 का आयोजन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.