राष्ट्रवाणी: ऑफिस या कॉलेज के लिए प्रजेंटेशन (PPT) तैयार करना अक्सर काफी समय लेने वाला काम होता है। लेकिन अब समय …और पढ़ें ChatGPT से एडिटेबल प्रेजेंटेशन ऐसे बनाएं। Photo- ChatGPT. टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
क्या आपके पास वक्त की कमी है और आप प्रेजेंटेशन तैयार करने के क्विक तरीके तलाश रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि ChatGPT अब आपको एडिटेबल स्लाइड्स जनरेट करने की सुविधा देता है। ये न सिर्फ आपका समय बचा सकता है, बल्कि ये एआई टूल इंफॉर्मेशन को ऑर्गनाइज करने, कंटेंट लिखने और हर स्लाइड को बेहतरीन लुक देने में भी आपकी मदद कर सकता है।
अगर आप इसके साथ सिर्फ एक बेसिक आइडिया भी शेयर करते हैं, तो भी ये एआई टूल स्क्रैच से एक प्रेजेंटेबल PPT तैयार कर सकता है। इसके अलावा, अगर आपके पास पहले से कोई डेटा या इंफॉर्मेशन मौजूद है, तो आप इसे टूल में इनपुट कर सकते हैं और ये उसी आधार पर आपको एडिटेबल प्रेजेंटेशन बनाकर दे देगा। ChatGPT का इस्तेमाल करके एडिटेबल प्रेजेंटेशन जनरेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस आइए समझें।
एआई के जरिए प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को : ChatGPT को इंस्ट्रक्शन देने के लिए आप इस तरह के प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं: ‘Create a 10-slide presentation on [topic]. Use simple English, short bullet points and a clean design. Make sure that you don’t hallucinate and only use the information I provided.’ ChatGPT के जरिए प्रेजेंटेशन तैयार करने से न सिर्फ आपके समय की बचत होगी, बल्कि ये आपके थॉट्स और आइडियाज को सही तरीके से ऑर्गनाइज करने में भी मदद करेगा।
इसके अलावा, ChatGPT स्लाइड टाइटल्स तय करने, मुश्किल टॉपिक्स को आसान बनाने और इंफॉर्मेशन का एक बेहतरीन फ्लो तैयार करने में बेहद काम आता है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि आपको किसी भी बदलाव के लिए शुरुआत से दोबारा काम नहीं करना पड़ता। ChatGPT द्वारा दी गई इंफॉर्मेशन को आप सीधे मॉडिफाई कर सकते हैं।
ये एडिटेबल स्लाइड्स आपको दूसरों के साथ शेयर करने से पहले अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से प्रेजेंटेशन को कस्टमाइज करने की पूरी आजादी देती हैं।

