राष्ट्रवाणी: Easy Hacks To Keep Indian Gooseberry Fresh: सर्दियों के मौसम में बाजार में आंवला आसानी से मिलने लगता है. आंवला स्वाद में खट्टा जरूर होता है, लेकिन इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यही वजह है कि लोग सीजन में ज्यादा मात्रा में आंवला खरीद लेते हैं. परेशानी तब आती है जब कुछ दिनों बाद आंवला नरम पड़ने लगता है या खराब होने लगता है. चूंकि आंवला एक सीजनल फल है और बाजार में सीमित समय के लिए मिलता है, ऐसे में अगर इसे सही तरीके से स्टोर किया जाए तो लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपने भी बाजार से ताजा आंवला खरीदा है और चाहते हैं कि वह कई दिनों या महीनों तक इस्तेमाल करने लायक बना रहे, तो इसे रखने के कुछ आसान तरीके हैं. सही तरीके से स्टोर करने पर आंवले की शेल्फ लाइफ बढ़ाई जा सकती है और सीजन खत्म होने के बाद भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. आंवले को लंबे समय तक रखने का एक पुराना तरीका है उस पर थोड़ा तेल लगाना. इसके लिए सबसे पहले ताजा आंवलों को अच्छी तरह धो लें और कपड़े की मदद से पूरी तरह सुखा लें. आंवले पर पानी नहीं रहना चाहिए. अब हाथ में थोड़ा सा सरसों का तेल लें और एक-एक करके आंवले पर अच्छी तरह तेल लगा दें. इसके बाद इन्हें प्लास्टिक बैग में रखें और फ्रिज में स्टोर कर दें. इस तरीके से आंवले को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए रखा जा सकता है. अगर आप आंवले को बिना किसी दूसरी चीज के स्टोर करना चाहते हैं, तो एयरटाइट कंटेनर भी एक आसान तरीका है. आंवले को पहले धोकर साफ करें और फिर किचन टॉवल या सूखे कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें. जब आंवले पूरी तरह सूख जाएं, तो उन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखें और फ्रिज में स्टोर कर दें. कंटेनर अच्छी तरह बंद होना चाहिए, ताकि अंदर की नमी और हवा का असर कम हो. यह तरीका आंवले को कुछ समय तक फ्रेश रखने में मदद कर सकता है. आंवले की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए उसे उबालकर सुखाकर भी रखा जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले आंवले के बीज निकाल लें. इसके बाद उन्हें पानी में करीब 10 से 15 मिनट तक उबालें. उबालने के बाद आंवलों को अच्छी तरह सुखा लें. फिर इन्हें एक-दो दिन धूप में रखें, ताकि आंवले पूरी तरह सूख जाएं. जब आंवले अच्छी तरह सूखकर सख्त हो जाएं, तो इन्हें एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें. इस तरह आंवले को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपके पास काफी मात्रा में आंवला है, तो उसका पाउडर बनाना भी अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए भी पहले आंवले को उबालकर और धूप में अच्छी तरह सुखाने की प्रक्रिया अपनाएं. जब आंवले पूरी तरह सूखकर सख्त हो जाएं, तो उन्हें ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. तैयार आंवला पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. इसे जरूरत के हिसाब से पानी में मिलाकर ड्रिंक के तौर पर लिया जा सकता है या सब्जियों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आंवले की कैंडी या मुरब्बा बनाकर रखें आंवले को लंबे समय तक इस्तेमाल करने का एक और तरीका है उसकी कैंडी या मुरब्बा बनाना. यह खासकर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें आंवला सीधे खाना पसंद नहीं है. बच्चों को भी इसका स्वाद ज्यादा पसंद आ सकता है. इसके लिए आंवले को पहले उबालकर धूप में सुखाया जाता है. इसके बाद इसमें अच्छी मात्रा में चीनी मिलाई जाती है, जो इसे कई महीनों तक सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है. इस तरह आंवले का स्वाद भी बदल जाता है और उसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. आंवला स्टोर करते समय इन बातों का रखें ध्यान आंवला स्टोर करने से पहले उसे अच्छी तरह धोना और फिर पूरी तरह सुखाना जरूरी है. अगर आंवले पर पानी या नमी रह गई, तो वह जल्दी खराब हो सकता है. जिस कंटेनर में आंवला रख रहे हैं, वह भी साफ और सूखा होना चाहिए. आप आंवले को अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरीकों से स्टोर कर सकते हैं. कुछ तरीकों से इसे कई हफ्तों तक तो कुछ तरीकों से महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर बाजार में ताजा आंवला ज्यादा मात्रा में मिल रहा है, तो एक साथ खरीदकर सही तरीके से स्टोर करना सीजन खत्म होने के बाद भी इसका इस्तेमाल करने का आसान तरीका हो सकता है. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बच्चों की तरह आउट होकर भी इतिहास रच गए अय्यर, रोहित का रिकॉर्ड स्वाहा – राष्ट्रवाणी
- IOCL ने दूसरी तिमाही में 21,630 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, स्वतंत्र निदेशकों की कमी – Indian PSU
- RK Sinha: इंदिरा गांधी से टकराए तो हुए बेरोजगार, बाद में 3 लाख लोगों को दी जॉब, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- जंगल-पहाड़ से समंदर तक बनेगा विकास का कॉरिडोर, EC-15 से क्या बदलेगा? – राष्ट्रवाणी
- गेल का दूसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 4,650 करोड़ रुपये; राजस्व बढ़कर 45,924 करोड़ रुपये – भारतीय पीएसयू
- बारिश से उत्तर में बढ़ी ठंड, दक्षिण में बदला मौसम, कल 4 राज्यों में IMD अलर्ट—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- SJVN Q2 का शुद्ध लाभ FY27 में बढ़कर 737 करोड़ रुपये हो गया – भारतीय PSU
- अमरकंटक के जंगल से रीवा लाया गया था यह दुर्लभ पौधा, अब वन विभाग बढ़ाएगा शल्यकर्णी की संख्या – राष्ट्रवाणी

