नयी दिल्ली. रिंकू हुड्डा ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन सोमवार को पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्डधारी हमवतन सुंदर सिंह गुर्जर को पछाड़ कर स्वर्ण पदक जीता. गुर्जर को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. रिंकू ने 66.37 मीटर भाला फेंककर अपना पहला विश्व चैंपियनशिप खिताब जीता जबकि गुर्जर ने 64.76 मीटर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया.

इस स्पर्धा में शामिल एक अन्य भारतीय अजीत सिंह 61.77 मीटर की दूरी के साथ चौथे स्थान पर रहे. क्यूबा के गिलर्मो वरोना गोंजालेज 63.34 मीटर भाला फेंक कर कांस्य पदक अपने नाम किया. एफ46 वर्गीकरण उन एथलीटों के लिए है जिनकी भुजाओं में कमजोरी होती है और इसके खिलाड़ी खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं. इस चैंपियनशिप में अब भारत की पदकों की संख्या पांच (दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक) हो गयी हैं.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version