राष्ट्रवाणी: Sooraj Pacholi ने दिशा सालियान केस से जुड़े अपने नाम पर हो रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। दिशा सालियान केस में सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी 2020 में इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने से हुई थी दिशा की मौत एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली हाल ही में तब चर्चा में आए जब उनका नाम सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान के सुसाइड केस से जोड़ा गया।

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने हाल ही में दिशा सालियान की 2020 में हुई मौत की जांच शुरू करने के लिए प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। सोमवार को दिशा के पिता के वकील नीलेश ओझा ने बताया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) में शिवसेना-UBT नेता आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, रोहन रॉय, रिया चक्रवर्ती और परमबीर सिंह के नाम शामिल हैं।

इस विवाद के बीच सूरज (Sooraj Pancholi) चुप्पी तोड़ते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। एक्टर ने अपनी पोस्ट में कहा है कि वे दिशा से कभी नहीं मिले थे और उनके मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘पिछले कुछ सालों से, अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों के जरिए स्वर्गीय दिशा सालियान (Disha Salian) की दुखद मौत से जुड़े विवाद में मेरा नाम घसीटा जा रहा है।

मैं यह बात जोर देकर और बहुत साफ-साफ कहना चाहता हूं’। A post shared by Sooraj P (@soorajpancholi) एक्टर ने आगे कहा, ‘मैं अपनी जिंदगी में कभी भी स्वर्गीय दिशा सालियन से न तो सीधे तौर पर और न ही किसी और तरह से मिला हूं। मैं आदित्य ठाकरे से भी अपनी जिंदगी में कभी नहीं मिला!

सच कहूं तो, मेरा नाम ऐसी चीज में घसीटा जाना बहुत गलत और बेहद परेशान करने वाला है, जिसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है, खासकर तब जब मुझे इस मामले से जोड़ने वाला कोई सबूत या प्रमाण ही नहीं है’। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं लंबे समय तक चुप रहा क्योंकि मैं अपने बारे में लिखी गई हर रिपोर्ट या हर कहानी का जवाब नहीं देना चाहता था।

लेकिन मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है! अगर किसी जांच एजेंसी को लगता है कि उन्हें मुझसे दोबारा पूछताछ करनी है या मुझसे और जानकारी चाहिए, तो मैं पूरी तरह से सहयोग करने और किसी भी जांच के लिए उपलब्ध रहने को तैयार हूं। मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरा नाम ऐसी किसी चीज में घसीटने से पहले तथ्यों की जांच कर ली जाए।

मैं स्वर्गीय दिशा सालियन की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से जुड़े हालात की निष्पक्ष और गहन सीबीआई जांच का पुरजोर समर्थन करता हूं’। उन्होंने आगे कहा, ‘जो लोग इसे पढ़ रहे हैं, उनसे गुजारिश है कि वे सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर बात पर यकीन न करें! हेडलाइन कोई सबूत नहीं होती।

बहस कोई सबूत नहीं होती। मुझे कानून पर भरोसा है, जांच एजेंसियों पर भरोसा है और मुझे विश्वास है कि सच सामने आएगा, जय हिंद’। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ काम कर चुकीं दिशा की मौत 9 जून, 2020 को तड़के मलाड में एक इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने से हुई थी।

मालवानी पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक्सीडेंटल डेथ (दुर्घटना से मौत) की रिपोर्ट दर्ज की थी और इसे आत्महत्या माना था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version