राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जांजगीर: इधर इंतजार करते रहे स्वजन उधर कर दिया गया अंतिम संस्कार जम्मू कश्मीर के आंतकी हमले में दीपक रात्रे की हुई मौत के बाद इधर उसके ननिहाल हरदीडीह में स्वजन दीपक की अंतिम विदाई की तैयारी में लगे थे। परिवार के लोग उसके पार्थिव शरीर को लेकर आने का इंतजार कर रहे थे। मगर उधर जम्मू कश्मीर प्रशासन ने वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दीपक के मामा दिलहरण सांडे ने बताया कि जिस भांजे को वह बचपन से अपनी गोद में खिलाया था उसे अंतिम बार भी देखने का अवसर नहीं मिला। अंतिम संस्कार की खबर सुनने के बाद स्वजन का रो रो कर बुरा हाल है। अंतिम दर्शन न मिल पाने की टीस: शव का अंतिम बार दीदार न हो पाने से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा मानसिक आघात और शोक है। मासूम और परिवार पर आर्थिक संकट: 4 महीने के मासूम और दिव्यांग भाई के सिर से इकलौते कमाने वाले का साया उठ गया है। आतंकी हमले पर जन-आक्रोश: सक्ती और बिलासपुर संभाग में निर्दोष मजदूर की नाम पूछकर की गई हत्या को लेकर भारी जनाक्रोश है।
Trending
- सैमसंग ‘व्यापक सुरक्षा बीमा’ के माध्यम से भारत में ग्राहकों को कैसे धोखा दे रहा है – भारतीय पीएसयू
- 5,850mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाले वनप्लस फोन का आया नया वेरिएंट, इतनी है कीमत – राष्ट्रवाणी
- ChatGPT की तरह अब Grok Bot भी करेगा आपसे बातें, एलन मस्क के एआई चैटबोट में शामिल की वॉइस टेक्नोलॉजी – राष्ट्रवाणी
- Oppo का ये नया 5G फोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च; परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी पर होगा फोकस – राष्ट्रवाणी
- चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा आईफोन लंगर, जय माता दी लिखने पर मिलेगा फ्री; विजेताओं के लिए होगा लाइव लकी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- 9,000mAh की बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आ सकता है वनप्लस 16, सामने आई डिटेल – राष्ट्रवाणी
- भारतीय मूल के हैकर्स ने Claude की मदद से OpenAI में लगाई सेंध, दो बग की मदद से 72 घंटे में किया हैक – राष्ट्रवाणी
- भाजपा Councillor Resignation News: छत्तीसगढ़ में 8 भाजपा पार्षदों ने दिया इस्तीफा, इस वजह से पार्टी छोड़ने का किया दावा, अब जिला अध्यक्ष ने भेजा नोटिस – राष्ट्रवाणी
