राष्ट्रवाणी: दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के कुल 695 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. दिल्ली नगर निगम (MCD) की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में ही डेंगू के 98 नए मामले सामने आए हैं. डेंगू मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी नामक संक्रमित मादा मच्छर के काटने से फैलता है. डेंगू में आमतौर पर सिरदर्द, आँखों के पीछे दर्द, और मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण देखे जाते हैं. हालांकि सही समय पर इलाज लेने से व्यक्ति ठीक हो सकता है. वहीं डेंगू का नाम सुनते ही सबसे पहले लोगों को प्लेटलेट्स की चिंता होने लगती है. डेंगू के दौरान शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होने लगती है. यदि समय पर इलाज न किया जाए तो इसकी वजह से व्यक्ति की जान को खतरा भी हो सकता है. ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान तरीकों से प्लेटलेट्स को बढ़ा सकता है. डेंगू में बीमारी के कुछ दिनों के दौरान प्लेटलेट काउंट कम हो सकता है. कई मरीजों में यह बाद में अपने आप बढ़ने लगता है. इसलिए हर बार कम प्लेटलेट्स का मतलब प्लेटलेट ट्रांसफ्यूजन नहीं होता. मरीज को डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए. जिससे प्लेटलेट्स की संख्या को समझने में आसानी हो और उसके अनुसार इलाज किया जा सके. डेंगू में शरीर का हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है. डेंगू के दौरान पानी की कमी को पूरा करने के लिए नारियल पानी पीना बेहतर होता है. यह इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है. वहीं ORS और नींबू पानी भी शरीर में पानी और नमक की कमी नहीं होने देते हैं. पानी की कमी को पूरा करने के लिए ताजा फल जैसे पपीता, अनार, और कीवी का जूस पीना भी फायदेमंद माना जाता है. डेंगू में पपीते के पत्ते का रस पीने की सलाह भी दी जाती है. यह शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. इसमें विटामिन ए, सी, ई और विटामिन बी अधिक मात्रा में होते हैं. वहीं इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं. पपीते को पत्तों का रस पाचन में भी मदद करता है. डेंगू के इलाज के लिए कोई विशेष दवाई नहीं होती, डॉक्टर मरीज के लक्षणों के आधार पर उसको दवाई देते हैं. ऐसे में संतूलित डाइट के साथ डॉक्टर के द्वारा बताई गई दवाईयों को समय से लेना भी जरूरी होता है. अगर डेंगू के बुखार में कोई बदलाव नहीं आ रहा है और स्थिती में सुधार नहीं हो रहा है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना बेहतर होता है. Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version