राष्ट्रवाणी: आजकल लोग दिन भर जमकर फोन चलाते हैं. फिर बेड पर लेटकर भी फोन चलाते हैं और जब उसकी बैटरी बिल्कुल कम हो जाती है. तब उसकी जान छोड़ते हैं फिर सोने से पहले उसे चार्ज पर लगाकर छोड़ देते हैं. क्योंकि सुबह फोन चार्ज करने की झंझट नहीं रहेगी उठते ही 100 परसेंट चार्ज मिलेगा. लेकिन आपकी यह आदत किसी दिन बहुत बड़े हादसे की वजह बन सकती है. अक्सर लोग यही सोचते हैं कि रातभर चार्जिंग पर छोड़ने से ज्यादा से ज्यादा फोन की बैटरी ही तो खराब होगी. मगर ओवरहीटिंग और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव की वजह से स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने के कई मामले सामने आ चुके हैं. अगर सोते वक्त आपके सिरहाने रखा फोन फट जाए तो इससे सिर्फ फोन का नुकसान नहीं होगा बल्कि आपकी जान पर भी बन सकती है. रात में फोन चार्जिंग पर लगा छोड़ने को लेकर बहुत से लोग यह दलील देते हैं कि आजकल के नए स्मार्टफोन्स में ऑटो कट-ऑफ फीचर आता है. जो बैटरी 100 प्रतिशत होते ही चार्जिंग रोक देता है. यह बात तकनीकी रूप से सही तो है, लेकिन पूरा सच नहीं है. असल में जब फोन चार्जर से जुड़ा रहता है और बैकग्राउंड में ऐप्स, वाई-फाई या नोटिफिकेशन चलते रहते हैं. तो बैटरी 99 प्रतिशत पर आते ही फिर से चार्ज होना शुरू कर देती है. रातभर में यह प्रोसेस कई बार दोहराई जाती है. जिसे टेक्निकल भाषा में ट्रिकल चार्जिंग कहते हैं. इस लगातार चलने वाले प्रोसेस से लिथियम-आयन बैटरी पर जबरदस्त दबाव पड़ता है और उसके अंदर की केमिस्ट्री बिगड़ने लगती है. नतीजा यह होता है कि कुछ ही महीनों में फोन की बैटरी हेल्थ तेजी से गिर जाती है. फोन बात-बात पर गर्म होने लगता है और कई बार बैटरी फूलने की शिकायत भी आ जाती है. फोन की बैटरी खराब होना तो फिर भी झेला जा सकता है. लेकिन जब फोन आपके बिस्तर पर हादसे का शिकार बन जाए तो. ज्यादातर लोग रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर उसे बिस्तर के गद्दे, कंबल और तकिए के नीचे रख देते हैं. चार्जिंग के दौरान हर फोन थोड़ी बहुत गर्मी बाहर निकालता है. लेकिन जब फोन कपड़े या गद्दे से ढका होता है. तो उसकी गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और वह बुरी तरह ओवरहीट होने लगता है. ऐसे में अगर रात में अचानक बिजली का वोल्टेज फ्लक्चुएट हो जाए तो बैटरी के अंदर शॉर्ट सर्किट हो सकता है. बैटरी का टेंपरेचर हद से ज्यादा बढ़ने पर इसमें थर्मल रनवे होता है. जिससे फोन धमाके के साथ फट सकता है और बिस्तर में तुरंत आग लग सकती है. अगर आप चाहते हैं कि आपका महंगा फोन भी लंबा चले और आप खुद भी किसी अनहोनी से बचे रहें, तो रात को सोते समय फोन को चार्जिंग पर लगाकर न रखें. या तो आप सोने से पहले अपने फोन को चार्ज कर लें या फिर जब सुबह उठे को चार्जिंग पर लगा दें. आज लगभग सभी कंपनियां फास्ट चार्जर दे रही है जिससे फोन 30 से 45 मिनट में ही चार्ज हो जाता है. फोन की बैटरी हेल्थ सही रखनी है तो बैटरी जब 20 परसेंट से कम हो तभी फोन चार्ज करें और 80 से 90 परसेंट होते ही उसे चार्जर से निकाल दें. कभी भी फोन चार्ज करते वक्त कवर न लगा रहने दें हमेशा उसे हटाकर ही चार्ज करें. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- ‘चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह अकेला पड़ गया था’, हार के बाद अभिषेक झा का छलका दर्द – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की तरह आउट होकर भी इतिहास रच गए अय्यर, रोहित का रिकॉर्ड स्वाहा – राष्ट्रवाणी
- IOCL ने दूसरी तिमाही में 21,630 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, स्वतंत्र निदेशकों की कमी – Indian PSU
- RK Sinha: इंदिरा गांधी से टकराए तो हुए बेरोजगार, बाद में 3 लाख लोगों को दी जॉब, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- जंगल-पहाड़ से समंदर तक बनेगा विकास का कॉरिडोर, EC-15 से क्या बदलेगा? – राष्ट्रवाणी
- गेल का दूसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 4,650 करोड़ रुपये; राजस्व बढ़कर 45,924 करोड़ रुपये – भारतीय पीएसयू
- बारिश से उत्तर में बढ़ी ठंड, दक्षिण में बदला मौसम, कल 4 राज्यों में IMD अलर्ट—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- SJVN Q2 का शुद्ध लाभ FY27 में बढ़कर 737 करोड़ रुपये हो गया – भारतीय PSU

