राष्ट्रवाणी: राजधानी रायपुर के माना में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना बाजार में काशी विश्वनाथ और कैंप मैदान में जगन्नाथ मंदिर स्वरूप पंडाल बन रहे हैं। बंगाल के कुशल कारीगर अगस्त से निर्माण में जुटे हैं।
बासठ लाख के कुल बजट से तैयार यह पांच दिवसीय भव्य आयोजन राजधानी के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण केंद्र बनेगा।
