नयी दिल्ली. गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में ‘ओस्लो: ए टेल ऑफ प्रॉमिस’ का प्रीमियर होगा. फिल्म निर्माता और अभिनेता जॉन अब्राहम ने उच्चतम न्यायालय से दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करने के आदेश की समीक्षा करने का आग्रह किया था, जिसके बाद फिल्म के प्रीमियर की घोषणा की गयी. यह फिल्म एक वृत्तचित्र होगी, जिसमें साइबेरियाई हस्की, ओस्लो और प्रोटेक्टेरा इकोलॉजिकल फाउंडेशन की संस्थापक पूजा आर. भाले के बीच असाधारण दोस्ती को दर्शाती है.

अब्राहम ने एक बयान में कहा, “जानवरों को हमारी जरूरत नहीं है. हमें उनकी ज्यादा जरूरत है, जमीन से जुड़ने के लिए, उनके उपचार के लिए, उनके बिना शर्त प्यार के लिए, बदले में कुछ भी मांगे बिना. ‘ओस्लो: ए टेल ऑफ प्रॉमिस’ इसी सच्चाई को दर्शाती है और मैं आभारी हूं कि इफ्फी इस कहानी को वह स्थान दे रहा है, जिसकी वह हकदार है.” इफ्फी हर साल देश भर से 300 से ज्यादा प्रविष्टियों में से 25 फीचर फिल्में और 20 गैर-फीचर फिल्में चुनता है. ‘ओस्लो: ए टेल ऑफ प्रॉमिस’ का निर्देशन ईशा पुंगलिया ने किया है और इसके प्रस्तुतकर्ता जॉन अब्राहम हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version