राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए परिवहन विभाग ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र के साथ महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। गुरुवार को रायपुर में आयोजित कार्यशाला के दौरान दोनों संस्थानों के बीच डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। परियोजना के पहले चरण में सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से सबसे संवेदनशील 10 जिलों की पहचान कर वहां यह मॉडल लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर समय रहते प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू करना है। कार्यशाला में जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क दुर्घटना डेटा का विश्लेषण, ब्लैक स्पॉट की पहचान, कम लागत वाले अभियांत्रिकी उपायों तथा ‘संजय’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्लेटफॉर्म की मदद से दुर्घटना संभावित स्थलों की सटीक पहचान कर साक्ष्य-आधारित निर्णय लिए जा सकेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सड़क हादसों की संख्या कम करना नहीं, बल्कि ऐसी सुरक्षित सड़क व्यवस्था विकसित करना है, जिससे हर नागरिक सुरक्षित अपने घर पहुंच सके। उन्होंने इसे सुरक्षित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में अहम पहल बताया। परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश ने कहा कि इित मद्रास के सहयोग से आधुनिक तकनीक और डेटा विश्लेषण के जरिए सड़क सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत बनाया जाएगा। कार्यशाला में विभिन्न जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों, आरटीओ, डीटीओ, पुलिस अधिकारियों, निक और जिला सड़क सुरक्षा समिति के प्रतिनिधियों ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा – राष्ट्रवाणी
- मवेशी तस्करी मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रायल पूरा होने तक आरोपियों को नहीं मिलेंगे जब्त पशु – राष्ट्रवाणी
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा – राष्ट्रवाणी
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर – राष्ट्रवाणी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक – राष्ट्रवाणी
- सोना दास ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया रायपुर का मान – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, कगपसक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- 27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण
