दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी). गाजा पट्टी में रविवार को खाने की तलाश में एक राशन वितरण स्थल पर जुटे फलस्तीनियों पर इजराइल के सैनिकों ने गोलियां बरसा दीं जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई. अस्पताल के अधिकारियों और प्रत्यक्षर्दिशयों ने यह जानकारी दी. भीड़ के साथ के राशन वितरण स्थल पर गए यूसुफ आबेद ने बताया कि लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी गईं. उन्होंने बताया कि उनके आसपास खून से लथपथ तीन लोग जमीन पर पड़े थे.

उन्होंने कहा, ”भीषण गोलीबारी की वजह से मैं उनकी मदद नहीं कर सका.” दक्षिणी गाजा के नासेर अस्पताल के प्रबंधन ने बताया कि उन्हें कई राशन वितरण स्थलों के पास से शव बरामद हुए हैं जिनमें आठ शव तैना इलाके से मिले. इसने बताया कि एक शव शाकूश से बरामद किया गया. अस्पताल प्रबंधन ने यह भी बताया कि मोराग कॉरिडोर के पास भी इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई. ये लोग इजराइल की सीमा से गाजा में आने वाले ट्रकों का इंतजार कर रहे थे. इसने बताया कि कम से कम 23 लोगों की मौत की सूचना है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version