तेल अवीव. इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा में अपने नियोजित विस्तारित सैन्य अभियान से पहले मंगलवार की सुबह गाजा सिटी को पूरी तरह से खाली करने का आग्रह किया. गाजा में चल रही लड़ाई में शहर को पूरी तरह से खाली करने की यह पहली चेतावनी है. इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने भी मंगलवार को कहा कि गाजा में 30 ऊंची इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन इमारतों का इस्तेमाल हमास सैन्य बुनियादी ढांचे के रूप में कर रहा था.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा था कि इजराइल कम से कम 50 ”आतंक के टावरों” को नष्ट करने की योजना बना रहा है, जिनका इस्तेमाल हमास द्वारा किया जाता है. पिछले कुछ दिनों में इजराइल ने गाजा शहर में कई ऊंची इमारतों को ध्वस्त कर दिया है और दावा किया है कि हमास ने उनमें निगरानी ढांचा स्थापित कर लिया है.

यह विध्वंस हमास के बचे हुए आखिरी गढ़ पर नियंत्रण पाने के लिए इजराइल के बढ़ते आक्रमण का हिस्सा है. इजराइल ने फलस्तीनियों से गाजा सिटी के कुछ हिस्सों से भागकर दक्षिणी क्षेत्र में एक निर्धारित मानवीय क्षेत्र में जाने का आग्रह किया है.
गाजा सिटी के क्षेत्र में लगभग 10 लाख फलस्तीनी हैं. हालांकि, इस चेतावनी से पहले उनमें से केवल एक छोटा-सा हिस्सा ही गाजा सिटी छोड़कर गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version