राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर : माना थाना क्षेत्र में विवाहिता राजकुमारी साहू को पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी वीरू धीवर (26) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को जलाने की बात स्वीकार की है। पुलिस को उसने बताया कि राजकुमारी का अन्य लोगों से बातचीत और संपर्क में रहना उसे पसंद नहीं था।
आग की लपटों में घिरी राजकुमारी को एयरपोर्ट के पीछे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने देखा। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।
पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
