राष्ट्रवाणी: CG News : दिलशाद अहमद, सूरजपुर. बुढ़ापे में जिस महिला को सहारा मिलना था, उसे ही परिजन प्रताड़ित कर रहे हैं. सूरजपुर जिले में गणेशपुर गांव में 90 साल की बुजुर्ग महिला किसी तरह जनपद कार्यालय पहुंची और परिजनों की प्रड़ातना से बचाने की गुहार लगाई. अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बुजुर्ग महिला को अस्पताल भिजवाया. बुजुर्ग महिला ने अपने परिजनों पर कथित तौर पर मारपीट करने और गर्म पानी डालने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. इससे उनकी पीठ बुरी तरह से झुलस गई. वहीं आंख के ऊपर चोट लगने से खून बह रहा था. मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. अधिकारियों ने मामले की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को दी और तत्काल कार्रवाई की मांग की है. इस बीच बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब देखना होगा कि पुलिस मामले में कब तक जांच शुरू करती है. हालांकि परिजनों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version