राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुरः छत्तीसगढ़ में पक्ष और विपक्ष दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं कि वो देश तोड़ना चाहते हैं। दोनों के आरोप हैं कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर किया जा रहा है। कांग्रेस और बीजेपी के आरोप हैं कि विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाकर कर, नरेटिव गढना चाहते हैं।
बीजेपी का आरोप है कि विदेशी आकाओं की इशारे पर आंदोलन की आड में रिजीम चेंज की हसरत पाले कांग्रेस देश फूंकने तक को तैयार है तो कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी की सरकार ही वोट चोरी कर बनी है तो देश की संवैधानिक सिस्टम को वाकई खतरा किससे है? कौन बचाव के लिए और कौन सियासत के लिए आंदोलनरत है।
कांग्रेस को वोट चोरी, SIR के खिलाफ जारी आंदोलन की काट के तौर पर अब भाजपा भी राष्ट्र व्यापी आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर चुकी है। बीजेपी 22 अक्टूबर से देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ अभियान शुरु करने जा रही है। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता देशभर में युवाओं, स्कूल -कॉलेज के छात्रों, महिलाओं और देश के बुद्धिजीवियों तक पहुंचकर उन्हें आपने वोट से चुनी हुई सरकार को बचाने की अपील करेंगे।
जन-जन को ये बताया जाएगा कि कैसे कांग्रेस और सहयोगी दल अपनी सियासी स्वार्थपूर्ति के लिए तख्ता पलटकर कर देश में श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल जैसा माहौल बनाना चाहते हैं। इस तैयारी पर कांग्रेस तंज कस रही है कि बीजेपी उल्टी गंगा बहा रही है। याद दिलाया कि बीजेपी सत्ता में है और सत्ता पक्ष, व्यवस्था बनाता है, जवाब देता है ना कि खुद आंदोलन करता है।
असल में भाजपा देश में 1947 की तरह हालात बनाकर दंगे भड़काना, बांटना चाहती है, ताकि सत्ता में बनी रह सके। देश के साथ अब प्रदेश में भी कांग्रेस के “वोट बचाओ–देश बचाओ मुहिम” बनाम ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ की गूंज होगी। आखिर कौन है जो नरेटिव की इस स्पर्धा में आगे चल रहा है ?
सवाल ये है कि आखिर देश को बचाना किससे है? कौन है जो देश को बांटने, तोड़ने की कीमत पर भी सत्ता चाहता है? सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है।
विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है। Web Title: Direct contest between भाजपा and Congress in Chhattisgarh रायपुर से पुणे 20000 तो मुंबई 15500, दिवाली से पहले ताबड़तोड़ महंगी हुई प्लेन की टिकट, जानिए दिल्ली का किराया अखिलेश के लिए आजम जरूरी या मजबूरी?
चुनाव से पहले जेल में मुलाकात के पीछे ये है असली वजह Today Live Breaking News: आज छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल वैभव की एंट्री! अभिषेक या संजू में से कौन होगा बाहर? NZ से भिड़ंत आज, कप्तान अय्यर के सामने होगी ये चुनौतियां यहां पेट्रोल 14.55 और डीजल 6.54 रुपए प्रति लीटर सस्ता, जानिए आज आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट नीले ड्रम के बाद लोहे के संदूक में मिली लाश, बीवी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी बेरहम मौत, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा आज से छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम आज इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी और धन लाभ के संकेत, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

