लंदन. इंग्लैंड ने रविवार को यहां तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया और मेहमान टीम ने स्टंप तक चार विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए। केएल राहुल दिन का खेल खत्म होने तक 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने दो विकेट झटके जबकि जोफ्रा आर्चर और कप्तान बेन स्टोक्स को एक एक विकेट मिला।

इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रन पर सिमट गई जिसमें भारत के लिए स्पिन आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 22 रन देकर चार विकेट झटके। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो दो जबकि नीतिश कुमार रेड्डी और आकाशदीप ने एक एक विकेट हासिल किया। इंग्लैंड ने सुबह बिना विकेट गंवाए दो रन से आगे खेलना शुरू किया। उसके लिए पहली पारी के शतकवीर जो रूट ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। इंग्लैंड और भारत दोनों ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version