राष्ट्रवाणी: महंगे स्मार्टफोन जैसे आईफोन 18 और सैमसंग Galaxy S26 का क्रेज बढ़ रहा है, लोग इन्हें स्टेटस सिंबल और लेटेस्ट …और पढ़ें गहने बेचकर आईफोन 18 प्रो मैक्स, सुबह 6 बजे से लाइन… आखिर क्यों है महंगे फोन का इतना क्रेज? जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

क्या रोजमर्रा की जिंदगी में महंगे स्मार्टफोन का फायदा सच में महसूस होता है? सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज के बाद हाल में लॉन्च हुए आईफोन 18 सीरीज के पीछे की दीवानगी का राज क्या है? दरअसल, यहां कहानी सिर्फ टेक्नोलाजी की नहीं है।

इसके पीछे कई सारे फैक्टर काम करते हैं। बीते दिनों गुरुग्राम में लोगों से बातचीत के दौरान पता चला कि नई आईफोन 18 सीरीज को सबसे पहले खरीदने की होड़ में कई लोग सुबह छह बजे से ही लाइन में खड़े हो गए थे। इतना ही नहीं एक व्यक्ति ऐसा भी मिला, जो गहने बेचकर आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने आया था।

आईफोन प्रीमियम डिजाइन, लेटेस्ट टेक्नोलाजी, ब्रांड वैल्यू और स्टेटस सिंबल के बेजोड़ कांबिनेशन के चलते बड़ी संख्या में स्मार्टफोन खरीदारों को आकर्षित करता है। कई लोगों के लिए नया आईफोन खरीदना सिर्फ टेक्नोलाजी अपग्रेड करना नहीं है, बल्कि वे इससे अपनी पहचान को अपग्रेड करने का प्रयास करते हैं।

कारपोरेट जाब करने वाली निधि पिछले चार साल से आईफोन इस्तेमाल कर रही हैं। उनके लिए इसका अनुभव सिर्फ फीचर्स तक सीमित नहीं है। वह इसे सुरक्षा, स्टाइल और स्टेटस से भी जोड़ती हैं।

इस मामले में सैमसंग भी पीछे नहीं है। हर साल दुनियाभर में गैलेक्सी एस सीरीज के नए माडल का इंतजार किया जाता है। बिजनेसमैन करण कपूर बताते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा के कुछ फीचर्स उनके लिए बहुत उपयोगी हैं।

खास तौर पर प्राइवेसी डिस्प्ले उन्हें आकर्षित करता है। हालांकि, कालिंग के लिए वह 15,000-20,000 रुपये का फोन ही इस्तेमाल करते हैं। बिजनेस मीटिंग में प्रीमियम फोन का होना उनके लिए एक अलग पेशेवर छवि बनाता है।

टेक एक्सपर्ट मुकेश सिंह बताते हैं कि लोगों में महंगे स्मार्टफोन का क्रेज हमेशा से ही रहा है। आसान फाइनेंस और ईएमआइ विकल्पों ने इसे अब पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। प्रीमियम स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के बाद यूजर के लिए दोबारा बजट फोन पर लौटना आसान नहीं होता, क्योंकि बेहतर डिस्प्ले, कैमरा, परफार्मेंस, सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी की आदत पड़ जाती है।

वहीं, पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन चिप्स और दूसरी कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने से बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतों पर भी असर पड़ा है। ऐसे में ग्राहक को प्रीमियम फोन और महंगे मिड-रेंज माडल के बीच कीमत का अंतर पहले की तुलना में कम महसूस होता है। प्रीमियम स्मार्टफोन की खरीदारी को ईएमआइ, क्रेडिट आप्शन और पुराने फोन के एक्सचेंज जैसे उपायों ने आसान बना दिया है।

जहां पहले लोग एक साथ बड़ी रकम खर्च करके फोन खरीदते थे, वहीं अब ईएमआइ से सामान्य आमदनी वाला व्यक्ति भी खरीद सकता है। पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू भी शुरुआती खर्च कम कर देती है। यही कारण है लोग हर साल फोन अपग्रेड कर देते हैं।

इस फोन में डिजाइन, डिस्प्ले, फीचर्स, कैमरा, बैटरी और परफार्मेंस का गजब का काकटेल है। कंटेंट क्रिएटर से लेकर बिजनेसमैन तक इसकी बहुत उपयोगिता है। हालांकि, फोन की कीमत 1,45,999 रुपये से शुरू होती है।

कुछ यूनिक फीचर्स इसे खास बनाते हैं : आईफोन 18प्रो ने नए बरगंडी कलर और कैमरा अपडेट से खासा आकर्षित किया है। इसकी कीमत 1,64,900 लाख रुपये से शुरू होती है। एल्युमिनियम फ्रेम इसे ज्यादा मजबूती आफर करता है।

इसमें बेहतरीन ओलेड पैनल वाला डिस्प्ले दिया है। इस बार डायनामिक आइलैंड पहले से छोटी हो गई है और यूजर इसमें एक साथ तीन एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं। जो लोग हैवी परफार्मेंस की चाहत रखते हैं उनके लिए ए20 प्रो चिप की वजह से काफी सहजता होती है।

इसमें 48 एमपी कैमरे का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश के साथ 48 एमपी मेन फ्यूजन कैमरा, 48 एमपी टेलीफोटो सेंसर और 48 एमपपी अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 18एमपी सेंटर स्टेज कैमरा है।

इसमें बैक कैमरा वेरिएबल अपर्चर मिलता है जिसकी मदद से कम रोशनी में भी बेहतर फोटोग्राफी मिलती है। कैमरे से 120Fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। कई मोड्स, फिल्टर और इफेक्ट्स भी इस आईफोन में दिए गये हैं।

फोन में सिलिकान बैटरी है, जो सिर्फ 15 मिनट में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। स्मार्टफोन सिर्फ काल करने या मैसेज भेजने तक ही सीमित नहीं रह गये हैं, ये काम तो एक बजट फोन भी कर सकता है। प्रीमियम फोन को लोग टेक्नोलाजी, फीचर्स और पहचान, तीनों से जोड़ते हैं।

15 से 30 हजार के फोन में फीचर्स और 1.5 लाख या इससे ऊपर की कीमत वाले फ्लैगशिप फोन के बीच बहुत बड़ा अंतर है जो साफ देखने को मिलता है। यहां क्वालिटी से लेकर एडवांस्ड फीचर्स और स्टाइल स्टेटमेंट की भी बात होती है। यह फर्क डिस्प्ले की क्वालिटी, कैमरा, परफार्मेंस, सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस, एआई फीचर्स, बिल्ड क्वालिटी और लंबे समय तक मिलने वाले सपोर्ट में भी दिखाई देता है।

इसके साथ ही प्रीमियम डिजाइन और ब्रांड वैल्यू भी खरीदारी के फैसले को प्रभावित करती है। महंगे स्मार्टफोन लोगों की लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version