राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी की बेटियों ने तकनीकी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेने वाली जिले की तीन बेटियों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनी फॉक्सकॉन बेंगलुरु में हुआ है। तीनों अब एप्पल के आईफोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की असेंबली से जुड़े काम करेंगी। धमतरी की संजना साहू, रंजना साहू और निकिता ने अपनी मेहनत और तकनीकी हुनर से बड़ी उपलब्धि हासिल की है।मधुरिमा गुरुकुल SEDI में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली इन तीनों बेटियों का चयन फॉक्सकॉन बेंगलुरु में हुआ है।कंपनी की ओर से तीनों को शुरुआत में करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह CTC का रोजगार ऑफर मिला है। फॉक्सकॉन एप्पल के लिए आईफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की असेंबली और निर्माण से जुड़ी कंपनी है। खास बात यह है कि इलेक्ट्रीशियन जैसे पारंपरिक रूप से पुरुष प्रधान माने जाने वाले ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर इन बेटियों ने औद्योगिक क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने वायरिंग, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, उपकरणों के उपयोग, मशीनरी और विद्युत सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक कौशल हासिल किए। इन बेटियों की सफलता को जानने के लिए कलेक्टर अविनाश मिश्रा और नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI का दौरा किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात कर उनके प्रशिक्षण और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी ली और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version