नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के प्रबंधन ने कप्तानी में बदलाव किया है। दरअसल, टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण कुछ मैचों में अनुपलब्ध रहेंगे। इस वजह से ईशान किशन को टीम की अगुवाई का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।

क्या हुआ कमिंस को?

कमिंस ने दिसंबर 2025 में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वेस्टइंडीज दौरे के बाद उन्हें पीठ के निचले हिस्से में लम्बर बोन स्ट्रेस इंजरी हो गई थी, जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ा। इसी चोट के कारण वह एशेज सीरीज के बाकी मुकाबलों और आईसीसी टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे। अब वह आईपीएल के कुछ मुकाबलों में भी अनुपलब्ध रहेंगे।

ईशान बने कप्तान, अभिषेक होंगे डिप्टी
कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन ने ईशान किशन को कप्तानी का जिम्मेदारी दी है। जब तक कमिंस टीम से नहीं जुड़ते किशन ही नेतृत्व करते नजर आएंगे। इस दौरान अभिषेक शर्मा उप-कप्तानी करते दिखेंगे।

ईशान किशन का कप्तानी का अनुभव

ईशान किशन आईपीएल 2025 से सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में झारखंड की कप्तानी करते हुए टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया था, जिससे उनकी कप्तानी क्षमता भी सामने आई है। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा लंबे समय से हैदराबाद की टीम के साथ जुड़े हुए हैं। वह आईपीएल 2019 से पहले टीम में शामिल हुए थे और तब से लगातार टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

टी20 विश्व कप में भी दिखाया दम
दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में टी20 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। ईशान किशन ने टूर्नामेंट के दौरान तीन अर्धशतक लगाए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल 18 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा था। भारत ने वह मुकाबला 96 रन से जीतकर खिताब अपने नाम किया था।

28 मार्च से SRH का अभियान शुरू

आईपीएल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 28 मार्च को करेगी। टीम का पहला मुकाबला बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला जाएगा।






राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version