Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: पांड्या ब्रदर्स के बीच छिड़ी ‘कोल्ड वॉर’? मैच के बाद हार्दिक और क्रुणाल ने नहीं मिलाया हाथ!

April 14, 2026

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

April 14, 2026

आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई: यादों और भावनाओं का सैलाब – |

April 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»IPL 2026: पांड्या ब्रदर्स के बीच छिड़ी ‘कोल्ड वॉर’? मैच के बाद हार्दिक और क्रुणाल ने नहीं मिलाया हाथ!
Sports

IPL 2026: पांड्या ब्रदर्स के बीच छिड़ी ‘कोल्ड वॉर’? मैच के बाद हार्दिक और क्रुणाल ने नहीं मिलाया हाथ!

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
IPL 2026: पांड्या ब्रदर्स के बीच छिड़ी ‘कोल्ड वॉर’? मैच के बाद हार्दिक और क्रुणाल ने नहीं मिलाया हाथ!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दोस्तों, हार्दिक और क्रुणाल के बीच चल रही इस कथित ‘कोल्ड वॉर’ की पूरी इनसाइड स्टोरी जानने से पहले, अगर आपने अब तक फोर्थ एम्पायर को सब्सक्राइब नहीं किया है, तो तुरंत कर लें! वीडियो को लाइक और शेयर जरूर करें ताकि क्रिकेट जगत का हर बड़ा विवाद आप तक सबसे पहले पहुँचता रहे।

रविवार 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 20वां लीग मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने मुंबई को 18 रनों से हरा दिया। लेकिन मैच के नतीजे से ज्यादा चर्चा पांड्या ब्रदर्स के तल्ख रवैये की हो रही है। इस सीजन में हार्दिक जहां मुंबई के कप्तान हैं, तो वहीं क्रुणाल आरसीबी के लिए खेल रहे हैं।

VO:मैच के दौरान तनाव का वो पल तब आया, जब हार्दिक बैटिंग कर रहे थे और उनके सामने गेंदबाजी करने आए क्रुणाल पांड्या। क्रुणाल ने अपने ही छोटे भाई को एक बेहद तीखी बाउंसर मारी। बात सिर्फ बाउंसर तक सीमित नहीं रही, बल्कि गेंद फेंकने के बाद क्रुणाल ने हार्दिक को ठीक वैसे ही तीखी और आक्रामक नजरों से घूरा, जैसे कोई विरोधी गेंदबाज करता है। इसके कुछ देर बाद जब जैकब डफी ने हार्दिक को आउट किया, तो क्रुणाल का एग्रेसिव सेलिब्रेशन भी देखने लायक था।

आईपीएल के पिछले सीजन्स में जब भी ये दोनों भाई आमने-सामने होते थे, तो अक्सर प्यार-मोहब्बत से मिलते थे और गले लगते हुए नजर आते थे। लेकिन इस बार नजारा बिल्कुल अलग था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब कथित तौर पर हार्दिक और क्रुणाल ने हैंडशेक तक नहीं किया। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और ये सिर्फ कयास हैं, लेकिन मैदान पर जो भी दिखा, उसने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

तो दोस्तों, पांड्या ब्रदर्स के बीच मैदान पर हुए इस आक्रामक बर्ताव को आप किस तरह से देखते हैं? क्या वाकई दोनों भाइयों के बीच कोई ‘कोल्ड वॉर’ चल रही है, या ये सिर्फ मैदान की गर्मी और खेल का जुनून था? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleडॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL बना पैसों का खेल? आंकड़ों और कमाई ने बदली क्रिकेट की असली पहचान

April 12, 2026
Sports

IPL 2026 का धमाका लेकिन विदेशी खिलाड़ियों पर फिर उठे सवाल क्या बन गया है लीग सिर्फ पैसा कमाने का जरिया

April 12, 2026
Sports

IPL का महामुकाबला या पैसे का खेल? RR vs CSK मैच पर उठे सवाल » Fourth Eye News

April 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: पांड्या ब्रदर्स के बीच छिड़ी ‘कोल्ड वॉर’? मैच के बाद हार्दिक और क्रुणाल ने नहीं मिलाया हाथ!

April 14, 2026

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

April 14, 2026

आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई: यादों और भावनाओं का सैलाब – |

April 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.