राष्ट्रवाणी: हंसना इंसान की सबसे आम प्रतिक्रियाओं में से एक है. खुशी हो, मजाक हो या दोस्तों के साथ बिताया कोई मजेदार पल अक्सर हंसी अपने आप चेहरे पर आ जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सेहत के लिए जोर से हंसना जरूरी है? कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि जोर से हंसने से आखिर होता क्या है. जब हम हंसते हैं, तो शरीर में तनाव से जुड़ी प्रतिक्रिया कुछ समय के लिए कम हो जाती है. हंसी के दौरान शरीर और चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और इसके बाद शरीर को रिलैक्स होने में मदद मिलती है. यही वजह है कि ज्यादा स्ट्रेस वाले दिनों में दोस्तों या परिवार के साथ कुछ देर हंसना मन को हल्का महसूस कराता है. खुलकर हंसने के बाद अक्सर व्यक्ति खुद को पहले से ज्यादा हल्का और खुश महसूस करता है. हंसी हमारे दिमाग में ऐसे हार्मौन से जुड़ी होती है जो अच्छा महसूस कराने वाली भावनाओं को बढ़ावा देते हैं. इसलिए जब मूड खराब हो, तो किसी पसंदीदा कॉमेडी को देखना, दोस्तों से बातचीत करना या परिवार के साथ समय बिताना मन को बेहतर महसूस कराने में मदद करता है. हंसी के दौरान चेहरे, पेट और शरीर की कई मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं. जोर से हंसने के बाद कई लोगों को शरीर में एक तरह का रिलैक्सेशन महसूस होता है. हंसी के दौरान सांस लेने का तरीका भी कुछ समय के लिए बदलता है, जिसके बाद सामान्य स्थिति में लौटते समय शरीर को आराम महसूस होता है. इसलिए सुबह-सुबह कई लोग जोर से हंसने को एक्सरसाइज का एक तरीका भी मानते हैं. हंसी का फायदा सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं है. साथ में हंसना लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ाने में मदद करता है. परिवार और दोस्तों के साथ शेयर की गई हंसी बातचीत को और अच्छा बनाती है और रिश्तों को गहरा बनाने में करती है. इसीलिए हंसी को एक तरह का सोशल कनेक्शन भी माना जाता है. सेहत के फायदे पाने के लिए जबरदस्ती जोर से हंसना जरूरी नहीं है. अगर कोई व्यक्ति आम रूप से हल्का मुस्कुराता है या धीमे हंसता है, तो उसे अपनी हंसी को तेज हंसी में बदलने की जरूरत नहीं है. हालांकि लाफ्टर योगा या हंसी की एक्सरसाइज में जानबूझकर हंसना सही होता है. इससे कुछ लोगों को तनाव कम करने में मदद मिल सकती है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version