दीर अल-बलाह. संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि वह इस सप्ताह गाजा आई अत्यंत आवश्यक सहायता को फलस्तीनियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है. लूटपाट की आशंका और इजराइली सैन्य प्रतिबंधों के कारण जरूरी सहायता सामग्री के गाजा पहुंचने देरी हो रही है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल के हमलों में बीते 24 घंटों में कम से कम 82 लोग मारे गए.

लगभग तीन महीने तक सभी खाद्य, दवा, ईंधन और अन्य सामग्री की आपूर्ति पर रोक लगाने के बाद इजराइल ने अंतरराष्ट्रीय दबाव में दर्जनों सहायता ट्रकों को गाजा में जाने की अनुमति दे दी है. हालांकि ये सामग्री इजराइल के साथ लगती ‘केरेम शालोम क्रॉसिंग’ की तरफ गाजा की ओर पड़ी हुई है और संयुक्त राष्ट्र उन्हें वितरित करने के लिए आगे ले जाने में असमर्थ है.

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि सोमवार से अब तक आई अधिकतर सामग्री को संयुक्त राष्ट्र के ट्रकों में भर दिया गया है लेकिन उन्हें सीमा पार नहीं ले जाया जा सका. उन्होंने कहा कि इजराइली सेना ने उन्हें जिस सड़क का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है वह बहुत असुरक्षित है. उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग के लिए बातचीत जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version